फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 चीजों के सेवन से शरद पूर्णिमा के दिन मिलती है मां लक्ष्मी की कृपा

Sun, 13 Oct 2019 08:28 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा के तौर पर मनाया जाता है। इस वर्ष शरद पूर्णिमा 13 अक्टूबर को पड़ेगी। पुरानी मान्यता है कि शरद पुर्णिमा वाले दिन माता लक्ष्मी का जन्म हुआ था । जिस वजह से यह पूर्णिमा मां लक्ष्मी से प्रेरित है। माता लक्ष्मी के जन्म अवसर पर उनकी प्रिय चीजों को भोग लगाने मात्र से ही मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनने लगती है। हो सके तो इन 5 चीजों का प्रसाद लोगों में बांटकर भी आप पुण्य कमा सकते है। आइए जानते है क्या है वो 5 चीजें

 
विज्ञापन

2 of 6
मखाने का भोग
कहा जाता है कि शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को मखाने का भोग लगाने से माता लक्ष्मी की कृपा आप पर पड़ने लगती है ।


 
विज्ञापन

3 of 6
बताशे का भोग
दिवाली के दिन माता लक्ष्मी को बताशे और खील-खिलौनै का प्रसाद चढ़ाकर आप देवी मां को प्रसन्न कर सकते है ।

 

4 of 6
चावल की खीर का भोग
चावल और मखाने से निर्मित खीर को शरद पूर्णिमा के दिन चांद की रोशनी में रखने के बाद उसमें कुछ औषधीय गुण पाए जाते है जो स्वास्थ्य की दृष्टि से आवश्यक है और चावल की खीर का भोग लगाने से माता आप पर अपना आर्शीवाद बनाए रहती है ।  

 
विज्ञापन

5 of 6
पान का चढ़ावा
पूजा के समय पान और सुपारी का प्रयोग अच्छा माना जाता है इसलिए माता लक्ष्मी को पान का भोग लगाकर भी प्रसन्न किया जा सकता है ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दही का भोग
मां लक्ष्मी को गाय के दूध से निर्मित दही से भोग लगाए और उसको प्रसाद के रुप में लोगों को बांट दे ऐसा करने से माता लक्ष्मी हमेशा आपसे खुश रहती है ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें