दशहरा 2026 की सही तारीख क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
दशहरा 2026 की सही तारीख क्या है?
पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में आश्विन शुक्ल दशमी तिथि का आरंभ 20 अक्तूबर , मंगलवार को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर होगा। वहीं, इस तिथि का समापन 21 अक्तूबर को दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर होगा।
सामान्य तौर पर हिंदू त्योहारों की तारीख निर्धारित करने में उदया तिथि का विशेष ध्यान रखा जाता है। हालांकि, विजयदशमी के अवसर पर विजय मुहूर्त और प्रदोष काल का भी धार्मिक महत्व है। इन मुहूर्तों को ध्यान में रखते हुए दशहरा 20 अक्तूबर 2026 को मनाना शुभ माना जा रहा है। इस दिन रावण दहन और विजयदशमी से जुड़े धार्मिक अनुष्ठान किए जा सकते हैं।