दशहरा के दिन प्रभु श्रीराम ने रावण का वध किया था।
- फोटो : सोशल मीडिया
धार्मिक महत्व
धार्मिक मान्यता के अनुसार, दशहरा के दिन प्रभु श्रीराम ने रावण का वध किया था। एक और मान्यता के अनुसार इसी दिन मां दुर्गा ने राक्षस महिषासुर का वध भी किया था। विजय के प्रतीक दशहरा वाले दिन देश भर में अस्त्र-शस्त्र की पूजा का विधान है। मान्यता है कि इस दिन जो भी काम किया जाता है, उसका शुभ लाभ अवश्य प्राप्त होता है।