फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durga Visarjan 2020: क्यों किया जाता है दुर्गा विसर्जन, जानें इसका महत्व

Mon, 26 Oct 2020 05:48 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
दुर्गा विसर्जन 2020 - फोटो : अमर उजाला
Durga Visarjan 2020: दुर्गा पूजा का समापन दुर्गा विसर्जन के साथ होता है। पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि में दुर्गा विसर्जन आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन किया जाता है और इस साल दुर्गा विसर्जन 26 अक्तूबर को किया जाएगा। दुर्गा विसर्जन नवरात्रि में नौ दिनों की पूजा के बाद दशमी तिथि को मां की प्रतिमा के साथ अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा को जल में वसर्जित कर दिया जाता है।
विज्ञापन

2 of 8
durga puja 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
इसी तरह से हर एक देवी-देवता की पूजा के बाद उनकी प्रतिमा को जल में विसर्जित करने का विधान है। इसके पीछे कुछ ऐसी मान्यताएं हैं जिसके कारण सदियों से ऐसा होता आ रहा है। 
विज्ञापन

3 of 8
दुर्गा विसर्जन 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
जल पंचतत्वों में से एक माना जाता है जो परम पवित्र होता है। किसी भी पूजा पाठ में जल हाथ में लेकर ही शुद्धि का मंत्र पढ़ा जाता है और इसे अपने शरीर और पूजन साम्रगी पर छिड़का जाता है। पवित्रता के कारण देवी देवताओं को जल में विसर्जित किया जाता है।

4 of 8
दुर्गा पूजा 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
शास्त्रों के अनुसार जल को ब्रह्म का स्वरूप कहा गया है। सृष्टि के आरंभ में और अंत में संपूर्ण सृष्टि में सिर्फ जल ही जल होता है। जल आरंभ, मध्य और अंत भी है इसलिए जल में त्रिदेवों का वास भी माना गया है। इसलिए देव कार्य में जल का प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन

5 of 8
दुर्गा विसर्जन 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
जल बुद्घि और ज्ञान का प्रतीक होता है। जल के स्वामी देवता वरुण हैं जो विष्णु के ही अंश माने जाते हैं। इसलिए आदि अनंत भगवान विष्णु को देवी-देवताओं की मूर्तियां समर्पित कर दिया जाता है क्योंकि पुराणों के अनुसार इनसे ही सृष्टि का जन्म हुआ है यही सृष्टि के अंत में सबकुछ अपने में समेट लेते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
दुर्गा विसर्जन 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
जब जल में देव प्रतिमाओं को विसर्जित किया जाता है तो देवी देवताओं का अंश मूर्ति से निकलकर वापस अपने लोक को चला जाता है यानी परम ब्रह्म में लीन हो जाता है। यही कारण है कि मूर्तियों और निर्माल को जल में विसर्जित किया जाता है।
विज्ञापन

7 of 8
दुर्गा पूजा 2020 - फोटो : SELF
सांसारिक दृष्टि से देखा जाए तो मूर्तियों को जलाया नहीं जा सकता है इससे देवताओं का अपमान होता है। भूमि में दबाने से मूर्तयों को खोदकर निकाल लिए जाने का डर रहता है। भूमि में खेती या दूसरे कार्य से देवताओं की मू्र्तियों को चोट लग सकती है। 
विज्ञापन

8 of 8
दुर्गा विसर्जन 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
इन सभी स्थितियों में भगवान अपमानित होते हैं। जबकि मर्तियों को जल में प्रवाहित कर देने से यह जल में घुल जाता है जिससे देवताओं के ब्रह्मलीन होने की अनुभूति होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें