फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2019: भूलकर भी करवाचौथ पर ना करें ये 10 गलतियां

Thu, 17 Oct 2019 08:53 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Karwa Chauth
करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को रखा जाता है। इस व्रत में सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और रात को चांद देखने के बाद अपने पति के हाथों से जल पीकर व्रत तोड़ती हैं। सुहागिन महिलाएं इस व्रत को अपने पति की लंबी आयु और सलामती के लिए करती हैं, वहीं कुंवारी लड़कियां अच्छे वर के लिए इस व्रत को रखती हैं। आप भी अगर करवा चौथ का व्रत रख रही हैं, तो गलती से भी इन 10 कामों को न करें। 
विज्ञापन

2 of 11
देर तक ना सोएं
करवाचौथ के दिन सूर्योदय के साथ ही व्रत की शुरुआत हो जाती है, इसलिए इस दिन सुबह जल्दी उठ जाना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 11
काले रंग के कपड़े ना पहनें
पूजा-पाठ में लाल रंग को शुभ माना जाता है और काले रंग को अशुभ, इसलिए इस दिन लाल रंग के कपड़े ही पहनें क्योंकि लाल रंग प्यार का प्रतीक माना जाता है।

4 of 11
karwa chauth
समय बर्बाद ना करें 
करवा चौथ के दिन भजन-कीर्तन करने चाहिए। फालतू के कामों में ध्यान नहीं लगाना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 11
सोते सदस्य को न जगाएं
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार करवा चौथ के दिन किसी सोते हुए व्यक्ति को नींद से जगाना अशुभ माना जाता है।
विज्ञापन

6 of 11
वाद विवाद न करें
करवा चौथ के दिन महिलाओं को किसी का अपमान नहीं करना चाहिए। इस दिन किसी से भी वाद विवाद न करें।
विज्ञापन

7 of 11
पति से लड़ाई न करें 
शास्त्रों में इस बात का वर्णन है कि करवा चौथ व्रत के दिन महिलाओं को पति से झगड़ा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से व्रत का फल नहीं मिलता है।

8 of 11
अपने श्रृंगार का सामान किसी को न दें
इस दिन महिलाओं को श्रृंगार का सामान का आदान प्रदान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से व्रत का फल नहीं मिलता है।

9 of 11
दिन में न सोएं
करवा चौथ के दिन महिलाओं को दिन में सोना नहीं चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार करवा चौथ व्रत के दिन भजन कीर्तन करने चाहिए। 

10 of 11
सफेद चीजों का दान न करें
करवाचौथ के व्रत के दिन सफेद चीजों का दान नहीं करना चाहिए। सफेद कपड़े, दूध, चावल, दही और सफेद मिठाई का दान ना करें।
विज्ञापन

11 of 11
टेलर - फोटो : PTI
कढ़ाई, सिलाई का काम न करें 
करवा चौथ के व्रत पर भजन कीर्तन करने चाहिए। कढ़ाई, सिलाई जैसे कामों से बचना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें