फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मी की पूजा में न करें इन वस्तुओं का प्रयोग, रूठ जाती है धन की देवी

Tue, 25 Oct 2016 04:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : getty
दीपावली की शाम धन और सुख शांत‌ि के ल‌िए हर घर में देवी लक्ष्मी और गणेश भगवान की पूजा की जाती है। आप भी इस द‌िन देवी लक्ष्मी के साथ गणेश जी की पूजा जरूर करेंगे। ले‌क‌िन शास्‍त्रों में बताया गया है क‌ि देवी लक्ष्मी की पूजा में कुछ बातों का ध्यान बहुत जरूरी है अगर इनकी अनदेखी की जाती है और पूजा में इनका प्रयोग क‌िया जाता है तो धन की देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं इसल‌िए देवी लक्ष्मी की पूजा करते समय इन बातों का जरूर ध्यान रखें।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : getty
भगवान व‌िष्‍णु को तुलसी प्र‌िय लेक‌िन देवी लक्ष्मी को तुलसी से वैर है क्योंक‌ि यह भगवान व‌िष्‍णु के अन्य स्वरूप शाल‌िग्राम की पत्नी है। इस नाते तुलसी देवी लक्ष्मी की सौतन है। इसल‌िए देवी लक्ष्मी की पूजा में तुलसी और तुलसी मंजरी भूलकर भी नहीं चढ़ाएं।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : getty
देवी लक्ष्मी की पूजा के ल‌िए दीपक की बाती लाल रंग की प्रयोग में लाएं। दीपक को दायीं ओर रखें। दीपक बायीं ओर नहीं रखना चाह‌िए। इसका कारण यह है क‌ि भगवान व‌िष्‍णु अग्न‌ि और प्रकाश स्वरूप हैं। भगवान व‌िष्‍णु का स्वरूप होने के कारण दीप को दायी ओर रखना चाह‌िए।

4 of 7
- फोटो : getty
धन की देवी लक्ष्मी की पूजा के समय अगरबत्ती दायीं ओर नहीं रखें। धूप, धूमन धुएं वाली चीजों को बायीं ओर रखें। बायीं ओर धूप धूमन और अगरबत्ती जलने से भगवान व‌िष्‍णु की वामांगी देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : getty
सफेद फूल देवी लक्ष्मी को नहीं चढ़ाएं। देवी लक्ष्मी चीर सुहागन हैं इसल‌िए इन्हें हमेशा लाल फूल जैसे लाल गुलाब और लाल कमल फूल चढ़ाया जाता है।
विज्ञापन

6 of 7
देवी लक्ष्मी की पूजा तब तक सफल नहीं मानी जाती है जब तक भगवान व‌िष्‍णु की पूजा नहीं होती है। इसल‌िए दीपावली की शाम गणेश जी की पूजा के बाद देवी लक्ष्मी और भगवान व‌िष्‍णु की भी पूजा करें। इस बात का उल्लेख देवीभाग्वत पुराण में क‌िया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : getty
देवी लक्ष्मी की पूजा के समय प्रसाद दक्ष‌िण द‌िशा में रखें और फूल बेलपत्र हमेशा सामने रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें