फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali Puja 2022: दिवाली पर रात में सोना चाहिए या नहीं? जानिए क्या है मान्यता

Tue, 18 Oct 2022 10:19 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
क्या सच में दिवाली की रात सोने से घर नहीं आती मां लक्ष्मी - फोटो : iStock
Diwali Puja 2022: दिवाली का पर्व मुख्यतः प्रकाश का पर्व है। इस दिन विशेष रूप से लक्ष्मी और गणेश की पूजा की जाती है। साथ ही उनसे ये कामना की जाती है कि वे हमें सुख-समृद्धि और वैभव प्रदान करें। दिवाली की रात पूरे घर को प्रकाशित किया जाता है। हिंदू धर्म में हर पर्व के साथ कई प्रथाएं जुड़ी होती हैं। दिवाली के पीछे भी कई प्रथाएं और रीति-रिवाज मौजूद हैं। यहां तक माना जाता है कि यदि इन रिति-रिवाजों का पालन न किया जाए तो कुछ बुरा होने की संभावना बनी रहती है। एक मान्यता के अनुसार दिवाली की रात सोना नहीं चाहिए। आइए जानते हैं इस मान्यता के बारे में... 

ये भी पढ़ें: Bhai Dooj 2022: भाई दूज पर तिलक करते समय इस दिशा में होना चाहिए भाई का मुंह, बहनें इन बातों का भी रखें ध्यान
विज्ञापन

2 of 5
क्या सच में दिवाली की रात सोने से घर नहीं आती मां लक्ष्मी - फोटो : अमर उजाला
जागकर बिताएं दिवाली की रात 
दिवाली की ही कई प्रथाओं में से एक है कि इस दिन पूरी रात जागकर बितानी चाहिए। आपने अक्सर घर के बड़ों को ऐसा कहते हुए सुना होगा कि दिवाली के दिन माता लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं, इसलिए पूरी रात जागना चाहिए। ज्योतिषि मान्यताओं के अनुसार भी माना जाता है कि दिवाली के दिन माता लक्ष्मी अपने भक्तों के पूजन से प्रसन्न होकर घर में प्रवेश करती हैं। यदि इस समय कोई सोता है तो वह माता लक्ष्मी के आशीर्वाद से वंचित रह जाता है। यही कारण है कि घर के बड़े दिवाली के दिन, रात भर जागने और लक्ष्मी पूजन की सलाह देते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
क्या सच में दिवाली की रात सोने से घर नहीं आती मां लक्ष्मी - फोटो : istock
पूरी रात जलाए रखें मां लक्ष्मी के आगे दीया
ऐसी मान्यता है कि दिवाली की रात एक दीया माता लक्ष्मी की मूर्ति के पास जलाए रखना चाहिए। पूरी रात जागने के पीछे की एक वजह ये भी है कि दीए की लौ धीमी पड़कर बुझ न जाए। 

4 of 5
क्या सच में दिवाली की रात सोने से घर नहीं आती मां लक्ष्मी - फोटो : iStock
माता की पसंद की वस्तुओं का लगाएं भोग
मान्यता है कि दिवाली में माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने का एक तरीका ये है के लिए घर का हर एक कोना रौशन  रखा जाए और माता लक्ष्मी को उनकी पसंद की वस्तुएं अर्पित की जाएं, जिससे मां लक्ष्मी प्रसन्न हों और आप पर अपनी कृपा बनाएं रखें।

ये भी पढ़ें:  Diwali 2022: दिवाली की रात गलती से भी सिरहाने न रखें ये चीजें, वरना नाराज हो सकती हैं मां लक्ष्मी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या सच में दिवाली की रात सोने से घर नहीं आती मां लक्ष्मी - फोटो : iStock
इन बातों का रखें ध्यान 
दिवाली की रात में जागते हुए माता लक्ष्मी के भजन करें और उनकी पूजा करें, जिससे मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहे।
इस दिन भूलकर भी घर की कोई भी चीज किसी बाहरी को न दें।
दिवाली की रात में घर में झाड़ू न लगाएं और घर का कूड़ा बाहर न नकालें। 
इस दिन आप नई झाडू का पूजन करें और अगले दिन से इसका ही इस्तेमाल करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें