Diwali Festival Calendar 2026: दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही धनतेरस से लेकर भाई दूज तक पड़ने वाले पांच प्रमुख पर्वों की तारीख और पूजा के शुभ समय को लेकर लोगों के बीच उत्सुकता बढ़ जाती है। साल 2026 में दीपोत्सव के दौरान धनतेरस, नरक चतुर्दशी यानी रूप चौदस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। इन सभी त्योहारों की पूजा के लिए तिथि के साथ-साथ शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान रखा जाता है। कहीं प्रदोष काल में पूजा का विधान है, तो कहीं अभ्यंग स्नान और द्वितीया तिथि के समय का महत्व होता है। ऐसे में पंचांग के अनुसार सही तारीख और पूजा का समय जानना जरूरी है। आइए जानते हैं साल 2026 में धनतेरस से भाई दूज तक पांचों त्योहार कब मनाए जाएंगे और पूजा-पाठ के लिए कौन-कौन से शुभ मुहूर्त रहेंगे।