Diwali 2024 Shopping Muhurat: पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। इसे रोशनी का त्योहार माना जाता है, जो सभी के जीवन में अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है। हिंदू धर्म में दिवाली प्रमुख त्योहार है, जिसकी तैयारी महीने भर पहले शुरू हो जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार 14 सालों के बाद जब भगवान श्री राम वनवास से लौटकर अयोध्या आए थे, तब अयोध्या वासियों ने दीपक जलाकर उनका स्वागत किया था। तभी से दिवाली का त्योहार मनाया जाता है।
इस साल 01 नवंबर 2024 को दिवाली मनाई जाएगी। इस दिन शुक्रवार और प्रीति योग का संयोग बन रहा है, जो रात 10 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। इस संयोग में खरीदारी करना अति शुभ होता है। मान्यता है कि यदि दिवाली पर जमीन, घर, गाड़ी या सोना-चांदी खरीदा जाए, तो परिवार में सुख- समृद्धि बनी रहती है। ऐसे में आइए इस दिन के मुहूर्त के बारे में जानते हैं।