फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2020: दिवाली पर इसलिए होती है धन की देवी मां लक्ष्मी की आराधना

Sun, 01 Nov 2020 07:43 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दिवाली 2020 - फोटो : SELF
दिवाली का त्योहार हिन्दू धर्म का प्रमुख त्योहार है। यह त्योहार हर साल कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मनाया जाता है। साल 2020 में दीपावली 14 नवंबर को मनायी जाएगी। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि मां लक्ष्मी इस दिन घर में प्रवेश करती हैं। आइए जानते हैं कि दिवाली पर मां लक्ष्मी की आराधना क्यों की जाती है...
विज्ञापन

2 of 6
भगवान राम - फोटो : Social media
मान्यता है कि भगवान राम इसी दिन लंका पर विजय प्राप्त कर और अपने 14 वर्ष का वनवास पूरा करके वापस अयोध्या लौटे थे। उनके आने की खुशी में पूरे राज्य को दीपों से जगमग किया गया। तभी से यह त्योहार मनाया जाने लगा। 
विज्ञापन

3 of 6
धन की देवी मां लक्ष्मी - फोटो : सोशल मीडिया
धार्मिक कथाओं के अनुसार कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को ही समुद्र मंथन से मां लक्ष्मी का आगमन हुआ था। एक अन्य मान्यता के अनुसार इस दिन मां लक्ष्मी का जन्म दिवस होता है। कुछ स्थानों पर इस दिन को देवी लक्ष्मी के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है।

4 of 6
दिवाली 2020 - फोटो : Pixabay
भारतीय कालगणना के अनुसार 14 मनुओं का समय बीतने और प्रलय होने के पश्चात् पुननिर्माण और नई सृष्टि का आरंभ दीपावली के दिन ही हुआ है। नवारंभ के कारण कार्तिक अमावस्या को कालरात्रि भी कहा जाने लगा है।
विज्ञापन

5 of 6
सूर्य देव - फोटो : सोशल मीडिया
इस दिन सूर्य अपनी सातवीं यानी तुला राशि में प्रवेश करता है और उत्तरार्द्ध का आरंभ होता है। इसीलिए कार्तिक मास की पहली अमावस्या ही नई शुरुआत और नव निर्माण का समय होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कालरात्रि देवी - फोटो : SELF
जीविद्यार्णव तंत्र में कालरात्रि को शक्ति रात्रि की संज्ञा दी गई है। कालरात्रि को शत्रु विनाशक माना गया है साथ ही शुभत्व का प्रतीक, सुख-समृद्धि प्रदान करने वाला माना गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें