फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2020: धनतेरस से लेकर भाई दूज तक की परंपरा, जानें इन सभी त्योहारों का महत्व

Mon, 02 Nov 2020 07:12 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दिवाली 2020 - फोटो : अमर उजाला
दीपावली महापर्व की शुरुआत धनतेरस के दिन से हो जाती है जो भाईदूज तक चलता है। धनतेरस के दिन यानि कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर धन्वंतरि की पूजा की जाती है। दिवाली के दिन माता लक्ष्मी धरती पर आती है जिनका स्वागत करने के लिए कई दिनों से तैयारियां होती हैं। पांच दिनों तक चलने वाले इस महापर्व के बारे में आइए जानते है सबकुछ...  
विज्ञापन

2 of 6
धनतेरस 2020 - फोटो : अमर उजाला
धनतेरस
दिवाली के पहले दिन धनतेरस आता है जिसमें भगवान धन्वंतरि की पूजा होती है। इस साल धनतेरस पर्व 13 नवंबर को है। धनतेरस के दिन खरीदारी की परंपरा है। मान्यता है कि जो भी वस्तु इस दिन खरीदी जाती है उसमें 13 गुने की वृद्धि होती है। 
विज्ञापन

3 of 6
नरक चतुर्दशी 2020 - फोटो : Pixabay
नरक चतुर्दशी
पांच दिवसीय दीपावली महापर्व के दूसरे दिन नरकचतुर्दशी कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 14 नवंबर को मनाया जाएगा। मान्यता के अनुसार, इस दिन घर के चौखट पर और नाली पर दीया जलाया जाता है।

4 of 6
दिवाली 2020: दिवाली पर होती है मां लक्ष्मी जी और गणेश महाराज की पूजा - फोटो : amar ujala
लक्ष्मी गणेश पूजा
रौशनी का महापर्व दीपावली 14 नवंबर को मनाया जाएगा। दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा होती है। पूजा में भगवान गणेश के दाहिने तरफ मां लक्ष्मी को स्थापित कर पूजा होती है।
विज्ञापन

5 of 6
गोवर्धन पूजा 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
गोवर्धन पूजा
गोवर्धन पूजा 16 नवंबर को है। हर साल यह पर्व कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनाया जाता है। इस दिन बलि पूजा, अन्नकूट, मार्गपाली आदि उत्सव भी मनाएं जाते हैं। गोवर्धन पूजा में गोधन मतलब गाय की पूजा की जाती है। हिंदू मान्यता के अनुसार गाय को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। जिस तरह देवी लक्ष्मी सुख-समृद्धि प्रदान करती हैं, उसी तरह गौमाता हमें स्वास्थ्य रूपी धन प्रदान करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भाई दूज 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
भाई दूज
भाई दूज पर्व 16 नवंबर को है। हर साल यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहनें रोली और अक्षत से अपने भाई का तिलक कर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हैं। जिसेक बदले में भाई अपनी बहन को कुछ उपहार देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें