फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2020: दिवाली पर धन प्राप्ति के कुछ उपाय, पूरे साल रहती है मां लक्ष्मी की कृपा

विज्ञापन
1 of 8
Diwali 2020
दीपावली पर हम सभी माता लक्ष्मी की प्रसन्नता के लिए उनकी पूजा-अर्चना करते है और उनसे सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगते हैं। देवी लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर पूरे साल बनी रहे इसके लिए इस दीपावली पर आप कुछ उपायों को करें। इससे मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होंगी और आपके जीवन में धन की कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन

2 of 8
दिवाली
दिवाली की रात को पांच सुपारी, पांच हल्दी की गाँठ, पांच पीली कौड़ी एवं पांच गोमती चक्र को लेकर उनको लाल कपडे में बांधकर घर या व्यापार स्थल की चौखट पर बांधने से आर्थिक समस्याएं दूर होने लगती हैं।
विज्ञापन

3 of 8
दीपावली - फोटो : Social media
घर में धनतेरस से लेकर भाईदूज तक शुद्ध देसी घी का दीपक सुबह-शाम घर के पूजा स्थल एवं तुलसीजी के पास अवश्य जलाना चाहिए। दीपावली की रात को पूजन के उपरांत रातभर लक्ष्मी-गणेश के आगे घी, तिल या सरसों के तेल का दीपक जलाए रखना चाहिए।

4 of 8
diwali
घर या कार्यस्थल पर उत्तर अथवा उत्तर-पूर्व दिशा में छोटा फव्वारा या मछली घर रखने से धन लाभ होता है। इस बात का ध्यान रहे कि कोई मछली मरे नहीं। यदि मर जाए तो उसे निकलकर उसमें नई मछली डाल दें।
 
विज्ञापन

5 of 8
diwali
घर में लगातार खराब नलों से पानी के टपकने पर या टंकियों के ओवरफ्लो करने की वजह से घर में धन की बर्बादी होती है। इस दीपावली से पहले नलों को ठीक करें।
विज्ञापन

6 of 8
जीवन में आ रही मानसिक एवं आर्थिक समस्याओं को दूर करने के लिए रात्रि में सोने से पहले अपने सिरहाने एक तांबे के बर्तन में लाल चन्दन मिलाकर जल रखें एवं प्रातः उस जल को किसी पौधे में डाल दें। यह प्रयोग दीपावली से शुरू करें।
 
विज्ञापन

7 of 8
दिवाली की तस्वीर - फोटो : PTI
यदि आप आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं तो शुक्ल पक्ष में किसी दिन केले के नर और मादा दो पौधे लाकर घर में लगाएं और उन्हें नियमित जल से सींचना चाहिए। केले के वृक्ष बढ़ने के साथ-साथ धन की कमी भी दूर होने लगेगी।
 
विज्ञापन

8 of 8
diwali 2020
दीपावली के दिन सांयकाल में अशोक के वृक्ष की पूजा करके शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए। सारे कष्ट दूर होते हैं। भाईदूज के दिन उसे वृक्ष की जड़ का एक हिस्सा लेकर अपने पास रखना चाहिए,ऐसा करने से धनागमन होने लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें