19 अक्टूबर को सुख-समृद्धि का त्योहार दीपावली मनाया जाएगा। इस दिन धन की कामना के लिए देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती हैं। ज्योतिष में धन की समस्या को दूर करने के लिए कुछ उपाय बताए गए है। जिसको करने से घर में धन का आगमन होने लगता है।
पढ़ें- Diwali 2017: दिवाली पर नहीं करनी चाहिए ऐसी 7 गलतियां, नाराज हो जाती हैं देवी लक्ष्मी
विज्ञापन
2 of 5
वास्तुशास्त्र में तिजोरी रखने की दिशा के बारे में बताया गया है। तिजोरी को उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है। इस दिशा में तिजोरी को रखने से धन लाभ होता है।
विज्ञापन
3 of 5
दिवाली पर पूजा करने के बाद तिजोरी में पैसे और गहनों को रखने के अलावा मां लक्ष्मी की मूर्ति रखा जाना शुभ होता है।
4 of 5
लक्ष्मी पूजा के दौरान गोमती चक्र रखकर भी उसकी भी पूजा की जानी चाहिए। तिजोरी में लाल कपड़े के साथ उसके ऊपर गोमती चक्र रखें।
लक्ष्मी पूजन में कौडियों का विशेष महत्व होता है। पूजा के बाद कौड़ी को लाल कपड़े में बांधकर इसको तिजोरी में रखें। इसके अलावा दिवाली पूजा में आप जो सोने या चांदी के सिक्के इस्तेमाल करते हैं उसे लाल कपड़े में लपेट कर उसको भी तिजोरी में रखने से धन बढ़ता है।
पढ़ें- Diwali 2017: दिवाली पर झाडू खरीदना होता है शुभ,जानिए इससे जुड़ी 5 मान्यताएं