फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2025: वर्षों बाद धनतेरस पर बना विशेष संयोग, सोना-चांदी सहित दूसरे सामान खरीदने का भी है खास मुहूर्त

Sat, 18 Oct 2025 07:17 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Dhanteras 2025: पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में आज, 18 अक्तूबर को धनतेरस मनाया जा रहा है। यह दिन भगवान धन्वंतरि के प्रकट होने से जुड़ा है। मान्यता है कि इसी तिथि को समुद्र मंथन से भगवान धनवंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। 
विज्ञापन
1 of 8
Dhanteras 2025 - फोटो : अमर उजाला
Dhanteras 2025: पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में आज, 18 अक्तूबर को धनतेरस मनाया जा रहा है। यह दिन भगवान धन्वंतरि के प्रकट होने से जुड़ा है। मान्यता है कि इसी तिथि को समुद्र मंथन से भगवान धनवंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इस कारण इस दिन उनकी पूजा-अर्चना करने का विधान है। इसके प्रभाव से जातकों को आरोग्य का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही उसके धन-धान्य में भी वृद्धि होती हैं। हिंदू धर्म में धनतेरस को सोना-चांदी, बर्तन, वाहन, झाड़ू और अन्य सभी वस्तुओं की खरीदारी के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली का आगमन होता है। परंतु वस्तुओं की खरीदारी शुभ मुहूर्त में करना मंगलकारी होगा। ऐसे में आइए इस दिन के महत्व और मुहूर्त को जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
Dhanteras 2025 - फोटो : अमर उजाला
धनतेरस 2025 
  • पंचांग के मुताबिक कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 18 अक्तूबर को दोपहर 12:18 मिनट पर प्रारंभ हो होगी।
  • इस तिथि का समापन 19 अक्तूबर को रविवार दोपहर 1:51 मिनट पर होगा। 
  • इसलिए इस बार 18 अक्तूबर 2025 को धनतेरस का पर्व मान्य होगा, जिसे आज देशभर में मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 8
Dhanteras 2025 - फोटो : अमर उजाला
धनतेरस  शुभ मुहूर्त 2025
  • धनतेरस  पर पहला शुभ मुहूर्त- सुबह 8:50 से सुबह 10: 33 तक रहेगा।
  • दूसरा मुहूर्त - सुबह 11: 43 मिनट से दोपहर 12: 28 तक रहने वाला है।
  • तीसरा मुहूर्त- शाम 7 : 16 मिनट से रात 8: 20 मिनट तक मान्य है।

4 of 8
Dhanteras 2025 - फोटो : अमर उजाला
सोना-चांदी खरीदने का शुभ समय
ज्योतिषियों के मुताबिक धनतेरस पर सुबह 08 बजकर 50 मिनट से लेकर 10 बजकर 33 मिनट तक खरीदारी का शुभ मुहूर्त रहेगा।


Dhanteras 2025: धनतेरस पर इस विधि और मंत्रों से करें भगवान धन्वंतरि की पूजा, सभी बीमारियों से मिलेगी मुक्ति
विज्ञापन

5 of 8
Dhanteras 2025 - फोटो : अमर उजाला
धनतेरस पूजा मुहूर्त
धनतेरस को शाम 7 बजकर 16 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 20 मिनट तक पूजा का शुभ समय रहने वाला है। आप इस अवधि में भगवान गणेश, कुबेर महाराज और देवी लक्ष्मी की पूजा कर सकते हैं।

Dhanteras Puja Vidhi 2025: धनतेरस पर कैसे करें भगवान धन्वंतरि, कुबेर और यमराज की पूजा, जानिए पूजन शुभ मुहूर्त
विज्ञापन

6 of 8
धनतेरस 2025 - फोटो : Amar Ujala
धनतेरस पर चौघड़िया मुहूर्त
  • शुभ कालः सुबह 07:49 बजे से 09:15 बजे तक
  • लाभ कालः दोपहर 01:32 बजे से 02:57 बजे तक
  • अमृत काल: दोपहर 02:57 बजे से शाम 04:23 बजे तक
  • चर कालः दोपहर 12:06 बजे से 01:32 बजे तक
विज्ञापन

7 of 8
Dhanteras 2025 - फोटो : अमर उजाला
रात्रिकाल का चौघड़िया
  • शुभ काल: शाम 08:57 बजे से रात 10:32 बजे तक
  • लाभ काल: शाम 05:48 बजे से 07:23 बजे तक
  • अमृत काल: रात 10:32 बजे से अगले दिन 19 अक्तूबर 2025 की सुबह 00:06 बजे तक
  • चर कालः सुबह 12:06 बजे से 01:41 बजे तक
विज्ञापन

8 of 8
Today Panchang - फोटो : अमर उजाला
धनतेरस पंचांग 2025
नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी  15:41 तक
प्रथम करण तैतिल  12:19 तक
द्वितीय करण  गर  25:02 तक
पक्ष कृष्ण  
वार शनिवार   
योग ब्रह्म  25:47 तक
सूर्योदय 06:24  
सूर्यास्त 17:47  
चंद्रमा  कन्या   
राहुकाल 09:15-10:40  
विक्रमी संवत् 2082  
शक संवत 1947 विश्वावसु
मास कार्तिक  
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:43-12:28 
 

Dhanteras 2025: झाड़ू भी बनती है धन की चाबी, जानिए धनतेरस पर क्यों करते हैं इसकी खरीदारी



 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें