Dhanteras 2024 Puja Samagri List: धनतेरस दिवाली उत्सव का पहला दिन है, जिसकी रौनक भाई दूज तक रहती हैं। इस दिन आरोग्यता के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा का विधान है। इससे साधक को अच्छी सेहत और रोगों से मुक्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है। पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है।
इस साल 29 अक्तूबर 2024 को धनतेरस है। इस दिन 100 साल बाद त्रिग्रही योग यानी त्रिपुष्कर योग, इंद्र योग, वैधृति योग और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का महासंयोग बन रहा है। इस महासंयोग में माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर महाराज की पूजा करने से जातक की धन-दौलत में वृद्धि होती हैं। मान्यता है कि धनतेरस के दिन पूजा हमेशा संपूर्ण सामग्रियों के साथ करनी चाहिए। इससे परिवार पर देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती हैं। ऐसे में आइए धनतेरस की पूजा के लिए जरूरी सामग्रियों के बारे में जानते हैं।