फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2020: धनतेरस में जरूर करें ये 5 काम, धन-धान्य के भरेंगे भंडार

Fri, 06 Nov 2020 07:59 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
धनतेरस 2020 - फोटो : गूगल
कार्तिक माह में दिवाली से पहले धनतेरस का त्योहार आता है। यह त्योहार हर साल कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 13 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन खरीदारी करने का महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई चीजों में कई गुना वृद्धि हो जाती है। शास्त्रों में बताया गया है कि इस दिन कुछ उपाय करने से घर में धन-धान्य के भंडार भर जाते हैं और मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। इस धनतेरस आप ये पांच उपाय जरूर करें। 

विज्ञापन

2 of 6
दिवाली - फोटो : Pixabay
धनतेरस की शाम जलाएं दीया
धनतेरस की शाम को एक दीया जलाएं और उसके पास में एक कौड़ी को रख दें इसके बाद कौड़ी को अपने पैसे रखने वाली जगह पर लाल कपड़े में लपेटकर रख दें। इस उपाय से घर पर पैसों की कभी कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन

3 of 6
कुबेर देव - फोटो : सोशल मीडिया
कुबेर देवता के इस मंत्र का करें जप
108 बार "ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रववाय, धन-धान्यधिपतये धन-धान्य समृद्धि मम देहि दापय स्वाहा" कुबेर मंत्र का जाप करें। 

4 of 6
चांदी के सिक्के और हल्दी की गांठ की करें पूजा - फोटो : अमर उजाला
चांदी के सिक्के और हल्दी की गांठ की करें पूजा
धनतेरस पर चांदी के सिक्के और हल्दी की गांठ की पूजा करने से जीवन में तरक्की मिलती है। इस उपाय को करने से राह में आ रहीं आर्थिक बाधाएं भी दूर हो जाती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
धनतेरस के दिन किसी किन्नर के हाथों से पैसे लेकर अपने पर्स में रख लें। - फोटो : सोशल मीडिया
किन्नरों का लें आशीर्वाद
धनतेरस के दिन किसी किन्नर के हाथों से पैसे लेकर अपने पर्स में रख लें। इससे आपको जिंदगी में बहुत सफलता मिलेगी। कहा जाता है कि इस दिन यह उपाय करने से आपके पास धन की कभी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्रीयंत्र - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीयंत्र की पूजा करना न भूलें
धनतेरस और दिवाली पर श्रीयंत्र की पूजा करने से जीवन में कभी भी पैसों की तंगी नहीं रहती है। श्रीयंत्र की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और वैभव का आगमन होता है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें