Devshayani Ekadashi 2025: साल में 24 एकादशियां होती हैं, जिनमें देवशयनी एकादशी आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष में पड़ती है। इस दिन विष्णु जी चार माह के लिए क्षीरसागर में योगनिद्रा के लिए जाते हैं और चातुर्मास लगता है। चातुर्मास होने के कारण हिंदू धर्म में शादी-विवाह, गृह प्रवेश व नए कार्य की शुरुआत करने की मनाही होती हैं। चूंकि विष्णु जी योगनिद्रा में होते हैं इसलिए सृष्टि का संचालन भी महादेव करते हैं। इस बार 6 जुलाई 2025 को देवशयनी एकादशी है। ऐसे में चातुर्मास भी इसी दिन से प्रांरभ होगा। वहीं देवशयनी एकादशी से देव सो जाएंगे, इसलिए इस दिन पूजा-अर्चना, दान-दक्षिणा और उपाय करने पर जीवन में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। हालांकि अपनी राशि के अनुसार उपाय करने पर करियर समेत बिजनेस में अच्छा लाभ मिल सकता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।