फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dev Uthani Ekadashi 2024: विष्णु जी को मनाएं.. उन्हें नींद से जगाएं, देवउठनी एकादशी पर अपनों को दें शुभकामनाएं

Tue, 12 Nov 2024 06:24 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Dev Uthani Ekadashi 2024: एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इसे रखने से साधक के सभी कष्ट दूर होते हैं, और उसे मोक्ष तथा सुख-संपत्ति की प्राप्ति होती हैं। 
विज्ञापन
1 of 8
Dev Uthani Ekadashi 2024 - फोटो : अमर उजाला
Dev Uthani Ekadashi 2024: एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इसे रखने से साधक के सभी कष्ट दूर होते हैं, और उसे मोक्ष तथा सुख-संपत्ति की प्राप्ति होती हैं। एकादशी व्रत हर माह के शुक्ल और कृष्ण दोनों पक्षों में रखा जाता है। सभी एकादशियों का अपना अलग महत्व होता हैं, परंतु कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी को सबसे खास माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु चार माह की निद्रा के बाद जागते हैं, और एक बार फिर सृष्टि का कार्यभार संभालते हैं। इसे देवउठनी और देवोत्थान एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। 

इस वर्ष 12 नवंबर 2024 को देवउठनी एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। इस दिन महिलाएं भगवान विष्णु की आकृति बनाकर उनकी पूजा करती हैं, और उन्हें गन्ने और सिंघाड़े का भोग लगाती हैं। इस दौरान घरों में तुलसी विवाह का आयोजन भी किया जाता है।

मान्यता है कि देवउठनी पर भगवान शालिग्राम और तुलसी की आराधना से धन धान्य में वृद्धि होती हैं। इस दौरान लोग दूसरे को देवउठनी की शुभकामनाएं भी देते हैं, जिससे सभी के जीवन में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। ऐसे में आप भी इन संदेशों के माध्यम से अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को देवउठनी एकादशी की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
Dev Uthani Ekadashi 2024 - फोटो : अमर उजाला
आपके घर भी मंगल गीत गाए जाएं
देवउठनी एकादशी पर आपके घर में सुख-समृद्धि
और खुशियां हजार आएं
देवउठनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 8
Dev Uthani Ekadashi 2024 - फोटो : अमर उजाला
देवउठनी एकादशी के शुभ अवसर पर
भगवान विष्णु आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करें।।
देवउठनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं

4 of 8
Dev Uthani Ekadashi 2024 - फोटो : अमर उजाला
हर घर के आंगन में तुलसी
तुलसी बड़ी महान है
जिस घर में ये तुलसी रहती
वो घर स्वर्ग सामान है
देवउठनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 8
Dev Uthani Ekadashi 2024 - फोटो : अमर उजाला
सबसे सुंदर वो नजारा होगा
दीवार पे दीयों का माला होगा
हर आंगन में तुलसी मां विराजेंगी और
आपके लिए पहला विश हमारा होगा
देवउठनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

6 of 8
Dev Uthani Ekadashi 2024 - फोटो : अमर उजाला
उठो देव हमारे,उठो इष्ट हमारे
खुशियों से आंगन भर दो
जितने मित्र-गण रहे सुख-दुख के सहारे
उन्हें खुशियों से नवाजें
देवउठनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

7 of 8
Dev Uthani Ekadashi 2024 - फोटो : अमर उजाला
तुलसी मां दें सबको वरदान
खोलें सभी समाधानों के द्वार
कभी न हो आपको कोई परेशानी
मां तुलसी से यही प्रार्थना है हमारी
देवउठनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

8 of 8
Dev Uthani Ekadashi 2024 - फोटो : अमर उजाला
भगवान विष्णु को मनाएं
उन्हें नींद से जगाएं
इस देवउठनी एकादशी पर
विष्णु जी से आशीर्वाद पाएं
देवउठनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें