Dev Uthani Ekadashi 2024: कार्तिक माह में करवा चौथ, अहोई अष्टमी, धनतेरस, दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहार मनाए जाते हैं। इस माह में आने वाली देवउठनी एकादशी को भी पर्व की तरह मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की निद्रा के बाद जागते हैं, और सृष्टि का कार्यभार संभालते हैं।
विष्णु जी के जागने के बाद चातुर्मास का समापन होता है, और एक बार फिर से शुभ मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती हैं। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की साथ में पूजा अर्चना करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहती हैं। साथ ही साधक को मनोवांछित फलों की प्राप्ति भी होती हैं।
पंचांग के अनुसार इस वर्ष 12 नवंबर 2024 को देवउठनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इस तिथि पर हर्षण योग का निर्माण हो रहा है, जो शाम 7 बजकर 9 मिनट तक रहेगा। इस योग में कुछ खास उपाय करने से विवाह में आ रही बाधाएं, आर्थिक परेशानियां और करियर की दिक्कतें समाप्त होती हैं। ऐसे में आइए इन उपायों के बारे में जानते हैं।