फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे मनाया ‘क्रिसमस’ का जश्न

Sun, 25 Dec 2016 11:56 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर में क्रिसमस डे की धूम - फोटो : अमर उजाला
25 दिसंबर बड़े दिन के अवसर पर हर जगह क्रिसमस की धूम रही। बच्चों ने बड़ों संग प्रभु यीशु को याद किया। कानपुर के गिरजाघरों में प्रभु यीशू के जन्म के बाद प्रार्थनाएं शुरू हो गईं। किदवई नगर स्थित सेंट थॉमस चर्च में श्रद्धालुओं ने क्रिसमस कैरल गाया। अशोक नगर के सेंट जेवियर्स चर्च में भी धूमधाम से क्रिसमस मनाया गया। 
विज्ञापन

रिक्शा में आया सेंटा

2 of 5
रिक्शा में आया सेंटा - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के मोतीझील चौराहे पर सेंटा क्लॉस की वेशभूषा धारण किये एक बच्चा रिक्शा चलाते हुए लोगों के पास गया। लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर क्रिसमस की बधाईयां दीं। 
विज्ञापन

स्कूलों में नन्हें मुन्ने सेंटा

3 of 5
कानपुर में क्रिसमस डे की धूम
क्रिसमस डे स्कूलों में धूम धाम से मनाया गया। बच्चे सेंटा की यूनिफॉर्म पहनकर मौज मस्ती करते देखे गये। कुछ स्कूलों में कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया था जहां बच्चों ने डांस पर्फामेन्स देकर दर्शकों को उत्साहित कर दिया। 

चर्च में विशेष पूजा

4 of 5
कानपुर में क्रिसमस डे की धूम
क्रिसमस डे के अवसर पर चर्च में विशेष आराधनायें हुईं। इस दौरान प्रभु यीशु को याद कर उनके द्वारा दिखाये मार्ग पर चलने का लोगों ने संकल्प लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंटा ने ऐसे बांटे बच्चों को गिफ्ट

5 of 5
सेंटा ने बच्चों को बाटे गिफ्ट
सेंटा क्लॉस ने बच्चों को टॉफियां, बिस्किट और कई तरह के रंग बिरंगे गिफ्ट बांटे। सेंटा को देखते ही बच्चे खुश हो गये। कानपुर के गोविंद नगर, परेड, काकादेव, मॉल रोड, बिरहाना रोड में क्रिसमस की जबरदस्त धूम देखने को मिली। लोगों ने हर्षोल्लास के साथ ये खुशी का त्योहार मनाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें