फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Puja Kharna 2024 Wishes: इन संदेशों के जरिए महापर्व छठ की खरना पूजा पर अपनों को भेजें शुभकामनाएं

Wed, 06 Nov 2024 07:51 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को खरना पूजा की जाती है। आज अपने प्रियजनों और रिश्तेदारों को इन संदेशों के जरिए आप खरना की शुभकामनाएं भेज सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 8
छठ पूजा 2024 खरना की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
Happy Chhath Puja Kharna 2024 Wishes in Hindi: खास तौर पर बिहार-झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाई जाने वाली छठ पूजा को आस्था का महापर्व कहा जाता है। छठ पूजा में सूर्य देव की उपासना की जाती है। छठ का त्योहार साल में दो बार मनाया जाता है। पहली चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी को और दूसरी कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर। 4 दिनों तक चलने वाली इस पूजा में 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा जाता है, इसलिए इसे सबसे कठिन व्रत माना जाता है।

इस साल छठ महापर्व की शुरुआत 5 नवंबर को नहाय-खाय के साथ हो चुकी है। वहीं आज यानी 6 नवंबर को खरना है। छठ पूजा के दूसरे दिन खरना का प्रसाद खाने की परंपरा है, जिसका बहुत महत्व माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को खरना पूजन किया जाता है। आज अपने प्रियजनों और रिश्तेदारों को इन संदेशों के जरिए आप खरना की शुभकामनाएं भेज सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
छठ पूजा 2024 खरना की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
सूर्य देव को वंदन करें
मन में श्रद्धा और स्नेह भरें
छठ पूजा के इस शुभ अवसर पर
आओ दिल से एक-दूसरे को याद करें
खरना की शुभकामनाएं

 
विज्ञापन

3 of 8
छठ पूजा 2024 खरना की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
ठेकुआ लाओ, लड्डू चढ़ाओ
गुण की खीर बना कर
छठी मैया के गुण गाओ
खरना की शुभकामनाएं

 

4 of 8
छठ पूजा 2024 खरना की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
महापर्व छठ है आया
खुशियों की सौगात लाया
उल्लास सबके कण-कण में समाया
खरना की हार्दिक शुभकामनाएं

 
विज्ञापन

5 of 8
छठ पूजा 2024 खरना की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
खुशियों का त्योहार आया है
सूर्य देव से सब जगमगाया है
खेत खलिहान, धन और धान
यूं ही बनी रहे हमारी शान
खरना की शुभकामनाएं

 
विज्ञापन

6 of 8
छठ पूजा 2024 खरना की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
पूरे एक साल के बाद
छठ पूजा का दिन आया है
सूर्य देव को नमन कर
हमने इस महापर्व को
धूमधाम से मनाया है
खरना की शुभकामनाएं


 
विज्ञापन

7 of 8
छठ पूजा 2024 खरना की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
सात घोड़ों के रथ पर सवार
भगवान सूर्य आएं आपके द्वार
किरणों से भरे घर संसार
मुबारक हो छठ का त्योहार
खरना की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

8 of 8
छठ पूजा 2024 खरना की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
पल-पल सुनहरे फूल खिले
कभी ना हो कांटो से सामना
खुशियों से भरी रहे जिंदगी आपकी
खरना पर हमारी यही है शुभकामनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें