Chhath Puja 2026 Sandhya Arghya Time City Wise Delhi Noida Bihar Patna: शुभ संयोग के साथ आज छठ महापर्व का तीसरा दिन है। इस दिन संध्या अर्घ्य देने की परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, व्रती डूबते हुए सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर उनकी आराधना करते हैं। इस दौरान महिलाएं पानी में खड़े होकर बांस के सूप में फल, ठेकुआ और अन्य पूजन सामग्री रखकर सूर्यदेव की पूजा करती हैं। इसके बाद सूर्यास्त के समय उन्हें अर्घ्य दिया जाता है। ऐसा करना बेहद शुभ होता है। इसके प्रभाव से उपवास का संपूर्ण फल और संतान के जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ने की मान्यताएं हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि दिल्ली, नोएडा, पटना और बिहार समेत अन्य शहरों में संध्या अर्घ्य देने का समय क्या रहेगा।