फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Puja Wishes : इन प्यार भरे संदेशों से दें दोस्तों और रिश्तेदारों को छठ पूजा की शुभकामनाएं

Thu, 07 Nov 2024 10:04 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Happy Chhath Puja Wishes in Hindi: चार दिनों तक चलने वाला छठ पूजा का महापर्व सूर्य देव और छठी मैया की पूजा को समर्पित है।
विज्ञापन
1 of 9
Happy Chhath Puja 2024 - फोटो : अमर उजाला
Happy Chhath Puja 2024: चार दिनों तक चलने वाला छठ पूजा का महापर्व सूर्य देव और छठी मैया की पूजा को समर्पित है। इस पर्व में माताएं संतान के अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और दीर्घायु के लिए पूरे 36 घंटे का निर्जला उपवास करती हैं। भारत में इस पर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। हालांकि इसकी खास रौनक बिहार में देखने को मिलती है। कहते हैं कि यहां कि कॉलोनी-मोहल्लों में सभी महिलाएं छठ पूजा के लिए तैयार होकर निकलती हैं, और इस पूजन का हिस्सा बनती हैं। 

पंचांग के अनुसार हर साल छठ पूजा का आरंभ कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से हो जाता है, और इसका समापन सप्तमी तिथि के दिन किया जाता है। इस वर्ष 05 नवंबर 2024 से छठ पूजा की शुरूआत हो चुकी है, और आज यानी 07 नवंबर को इसका तीसरा दिन है। ज्योतिष गणना के अनुसार छठ का तीसरा दिन सभी दिनों में अधिक महत्पूर्ण होता है। इस तिथि पर व्रती महिलाएं कमर तक पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देती हैं। कहते हैं कि इस दिन दोस्तों और रिश्तेदारों को छठ की शुभकामनाएं देने से रिश्तों में मिठास और प्यार बना रहता है। ऐसे में आप इन संदेशों के माध्यम से सभी को छठ पूजा की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 9
Happy Chhath Puja 2024 - फोटो : अमर उजाला
छठ का पर्व आया
अपने साथ खुशियां ही खुशियां लाया
सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देने
फिर से एक बार छठ पर्व आया
हमारी शुभकामनाएं करें स्वीकार
मुबारक हो आपको छठ का त्योहार
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 9
Happy Chhath Puja 2024 - फोटो : अमर उजाला
सूरज की पूजा, जल की धार,
छठ का त्योहार लाए खुशियों की बहार।
छठ मईया का आशीर्वाद मिलें बार-बार,
हर मन में हो उमंग, हर घर में प्यार।
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

4 of 9
Happy Chhath Puja 2024 - फोटो : अमर उजाला
छठ पूजा आए बनकर उजाला,
खुल जाए आप की किस्मत का ताला,
हमेशा आप पर रहे मेहरबान ऊपर वाला,
यही दुआ करता है आपका ये चाहने वाला।
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 9
Happy Chhath Puja 2024 - फोटो : अमर उजाला
गेहूं का ठेकुआ, चावल के लड्डू,
खीर, अन्नानास, नींबू और कद्दू,
छठी मैया करे आपकी हर मुराद पूरी।
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

6 of 9
Happy Chhath Puja 2024 - फोटो : अमर उजाला
मंदिर की घंटी, आरती की थाली,
नदी के किनारे सूरज की लाली,
जिंदगी में आए खुशियों की बहार,
आपको मुबारक हो छठ का त्योहार।
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

7 of 9
Happy Chhath Puja 2024 - फोटो : अमर उजाला
सात घोड़ों के रथ पर सवार सूर्य देवता आएं आपके द्वार,
किरणों से भर जाए आपका घर संसार,
मुबारक हो आपको छठ का त्योहार।
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

8 of 9
Happy Chhath Puja 2024 - फोटो : अमर उजाला
खुशियों का त्योहार आया है
सूर्य देव से सब जगमगाया है
खेत खलिहान धन और धान
यूं ही बनी रहें आपकी शान
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

9 of 9
Happy Chhath Puja 2024 - फोटो : अमर उजाला
महापर्व छठ है आया
खुशियों की सौगात लाया
उल्लास कण-कण में समाया
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें