Chhath Puja 2023 Wishes Images Quotes Status Messages Shayari Chhath Puja Shubhkamnae Sandesh: छठ पर्व की शुरुआत हो चुकी है। चार दिन तक चलने वाले इस पर्व में पहले दिन नहाय खाय, दूसरे दिन खरना और अन्य दो दिनों में छठ पूजा की जाती है। लोक आस्था के महापर्व छठ का तीसरा दिन है। सूर्यास्त के समय सूर्य देवता को शाम का अर्घ्य दिया जाएगा। छठ पूजा की शुरुआत 17 नवंबर से हो चुकी है। 20 नवंबर की सुबह उगते सूर्य देव को अर्घ्य देकर व्रती अपने पूजा का पारण करेंगे। हिंदू धर्म में छठ पर्व बेहद पवित्र और शुभ माना जाता है। इसमें सूर्य देव के साथ छठी मैया की भी पूजा की जाती है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में कई तरह के प्रसाद बनते हैं। कल खरना के बाद से 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो चुका है, जिसका समापन 20 नवंबर को अर्घ्य देने के बाद होगा। छठ पूजा पर लोग एक-दूसरे को बधाई संदेश भेजते हैं। आप भी यहां से अपने रिश्तेदारों, दोस्तों को छठ पूजा की शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।