छठ पूजा में इन नियमों का पालन है जरूरी, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल
- फोटो : अमर उजाला
प्रसाद बनाते समय रखें विशेष ध्यान
छठ पूजा के समय प्रसाद में लगने वाले सभी अनाजों की सफाई अच्छे से करना जरूरी है। इसे घर पर ही धोकर, कूटकर और पीसकर बनाया जाता है। इस दौरान चिड़िया अनाज को जूठा न करे, उसका भी विशेष ध्यान रखा जाता है। छठ के प्रसाद में काम आने वाला अनाज में गलती से भी पैर नहीं लगना चाहिए। ऐसा करने से छठी मईया नाराज हो सकती हैं।