फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाय खाय के साथ शुरू हुई छठ पूजा, जानिए इसका महत्व और शुभ मुहूर्त

Tue, 24 Oct 2017 11:13 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 5
दिवाली के बाद सूर्य भगवान के उपासना का सबसे बड़ा त्योहार छठ आता है। आज से चार दिनों तक चलने वाला छठ पर्व नहाय खाय के साथ शुरू हो चुका है। 25 अक्टूबर को खरना, 26 अक्टूबर को सांझ का अर्ध्य और 27 अक्टूबर को सूर्य को सुबह का अर्ध्य के साथ ये त्योहार संपन्न होगा।

पढ़ें- 26 अक्टूबर को शनि बदलेंगे अपनी चाल, 3 राशि से हटेंगी शनि की तिरछी नजर
विज्ञापन

2 of 5
हिन्दू धर्म में छठ पर्व का विशेष महत्व है। यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से आरंभ होकर सप्तमी तक चलता है। यह त्योहार बिहार और उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। इस त्योहार को परिवार के सुख और समृद्धि के लिए मनाया जाता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
मान्यता के अनुसार, जब पांडव जुए में कौरवों से अपना सारा राज-पाट हार गए थे तब द्रौपदी ने छठ का व्रत किया था तब दौपद्री की सभी मनोकामनाएं पूरी हुईं थी। वही एक अन्य कथा के अनुसार लंका पर विजय प्राप्‍त करने के बाद रामराज्य की स्थापना के दिन कार्तिक शुक्ल षष्ठी यानी छठ के दिन भगवान राम और माता सीता ने व्रत किया था और सूर्यदेव की पूजा की थी।

4 of 5
छठ पूजा का शुभ मुहूर्त

छठ पूजा के दिन सूर्यादय - 06:41 बजे सुबह
 
छठ पूजा के दिन सूर्यास्त- 06:05 बजे शाम 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छठ पूजा की तिथि

नहाय-खाय- 24 अक्टूबर
खरना- 25 अक्टूबर 
डूबते सूर्य को अर्घ्य-   26 अक्टूबर
उगते सूर्य को अर्घ्य- 27अक्टूबर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें