फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhat Puja 2020: छठ महापर्व का सबसे खास दिन आज, डूबते सूर्य को इस विधि से दें अर्घ्य, जानें मुहूर्त, व्रत सामग्री

Fri, 20 Nov 2020 07:01 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
छठ पूजा 2020: कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को यह त्योहार मनाया जाता है। - फोटो : अमर उजाला डॉट कॉम
देशभर में छठ महापर्व मनाया जा रहा है। चार दिन के इस पर्व का मुख्य दिन 20 नवंबर को है। इस दिन कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस दिन व्रत रखने वाली महिलाएं शाम के समय डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर छठ माई से संतान की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। आइए जानते हैं आज सूर्यास्त का समय और अर्घ्य देने की विधि।
विज्ञापन

2 of 5
छठ पूजा 2020: इस दिन संध्या अर्घ्य मुहूर्त सबसे प्रमुख होता है। - फोटो : ANI
छठ पूजा का शुभ मुहूर्त
इस दिन संध्या अर्घ्य मुहूर्त सबसे प्रमुख होता है। संध्या अर्घ्य मुहूर्त में सूर्यास्त के समय सूर्य देव को जल चढ़ाया जाता है। वहीं अगले दिन सप्तमी को ऊषा अर्घ्य मुहूर्त महत्वपूर्ण है। इसमें उगते हुए सूर्य को जल चढ़ाने का विधान है। षष्ठी तिथि के दिन सूर्यास्त का समय शाम 05 बजकर 26 मिनट है। 
विज्ञापन

3 of 5
छठ पूजा से जुड़ी आवश्यक सामग्री - फोटो : अमर उजाला
छठ पूजा से जुड़ी आवश्यक सामग्री
बांस की 3 बड़ी टोकरी, बांस या पीतल के बने 3 सूप, थाली, दूध और ग्लास, चावल, लाल सिंदूर, दीपक, नारियल, हल्दी, गन्ना, सुथनी, सब्जी और शकरकंदी, नाशपाती, बड़ा नींबू, शहद, पान, साबूत सुपारी, कैराव, कपूर, चंदन और मिठाई, प्रसाद के रूप में ठेकुआ, मालपुआ, खीर-पुड़ी, सूजी का हलवा, चावल के बने लड्डू आदि। 

यह भी पढ़ें - संतान की खुशहाली के लिए छठ पूजा में राशि अनुसार करें ये उपाय

4 of 5
छठ पूजा में डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देती महिला। - फोटो : सोशल मीडिया
अर्घ्य एवं पूजा विधि
  • सबसे पहले छठ पूजा में उपयोग होने वाली सभी सामग्रियों को एक बांस की टोकरी में रखें।
  • वहीं सूर्य को अर्घ्य देते समय सभी प्रसाद सूप में रखें और सूप में ही दीपक जलाएं।
  • फिर नदी में उतरकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।
  • इस प्रकार आपकी पूजा सही विधि से संपन्न हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छठ पूजा में सूर्य देव की उपासना और छठी मैया की आराधना की जाती है। - फोटो : self
छठ पूजा का महत्व 
धार्मिक दृष्टि से देखें तो छठ पूजा में सूर्य देव की उपासना और छठी मैया की आराधना की जाती है। सनातन संस्कृति में सूर्य को देवता के रूप में पूजा जाता है। शास्त्रों में सूर्य देव को सृष्टि की आत्मा कहा गया है। इसके प्रकाश से मनुष्यों, जीवों एवं पेड़-पौधों का जीवन अस्तित्व में है। सूर्य केवल ऊर्जा का ही स्रोत नहीं है बल्कि इसके प्रकाश में ऐसे तत्व हैं जिनसे मनुष्य और जीवों को रोग-दोष से छुटकारा मिलता है और पेड-पौधों को भोजन प्राप्त होता है। वहीं संतान की कामना और उसके सुखी जीवन के लिए छठी माई की पूजा की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें