करवा चौथ के व्रत में चौथ माता की पूजा की जाती है। चौथ माता भगवान शिव की पत्नी पार्वती का ही रुप है। चौथ माता का मंदिर राजस्थान के माधोपुर के पहाड़ की एक चोटी पर स्थित है जिसकी स्थापना 1451 ईसवी में राजा भीम ने की थी । जो राजस्थान के प्राचीन मंदिरों में से एक है।आइए जानते है कि क्यों करवा चौथ के दिन लोग 700 सीढ़ियां चढ़कर चौथ माता के इस मंदिर में उनके दर्शन के लिए आते है।