फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2026 Day 9 Wishes: इन संदेशों से प्रियजनों को दें नवमी की शुभकामनाएं, बरसेगी मां सिद्धिदात्री की कृपा

Fri, 27 Mar 2026 12:28 AM IST
Jyoti Mehra धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Mahanavami 2026 Wishes: चैत्र नवरात्रि का नौवां दिन विशेष रूप से मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित माना जाता है। इस पावन अवसर पर लोग अपने परिवार, मित्रों और प्रियजनों को शुभकामनाएं देकर इस दिन की खुशी साझा करते हैं। 
विज्ञापन
1 of 10
चैत्र नवरात्रि 2026 महानवमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
Chaitra Navratri 2026 Day 9 Maa Siddhidatri Puja: चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को चैत्र नवरात्रि का समापन होता है। यह दिन विशेष रूप से मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां सिद्धिदात्री की भक्ति करने से साधक को विभिन्न सिद्धियों की प्राप्ति होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसा भी कहा जाता है कि भगवान शिव ने स्वयं सिद्धियां प्राप्त करने के लिए मां सिद्धिदात्री की आराधना की थी।

नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा करने के बाद नवमी के दिन भक्त पूरे विधि-विधान से मां सिद्धिदात्री की उपासना करते हैं। इस दिन हवन, पूजन और कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। कन्या पूजन के माध्यम से छोटी कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उनका सम्मान किया जाता है और उन्हें भोजन कराया जाता है। इस पावन अवसर पर लोग अपने परिवार, मित्रों और प्रियजनों को शुभकामनाएं देकर इस दिन की खुशी साझा करते हैं। ऐसे में हम आपके लिए कुछ नए और खास शुभकामना संदेश लेकर आए हैं।

Kanya Pujan Niyam: कन्या पूजन करते समय रखें इन जरूरी नियमों का ध्यान, अधूरी रह सकती है नौ दिनों की उपासना
विज्ञापन

2 of 10
चैत्र नवरात्रि 2026 महानवमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
माता तेरे चरणों में, भेंट हम चढ़ाते हैं,
कभी नारियल तो, कभी फूल चढ़ाते हैं,
और झोलियां भर-भर के, तेरे दर से लाते हैं.
महानवमी की शुभकामनाएं

 
विज्ञापन

3 of 10
चैत्र नवरात्रि 2026 महानवमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
न कोई चिंता रहे बीमारी
न कोई गम ना संकट भारी
उस पर कभी कष्ट ना आवें
सिद्धिदात्री मां जिसे बचावे
महानवमी की शुभकामनाएं

 

4 of 10
चैत्र नवरात्रि 2026 महानवमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
नवमी का ये पावन दिन लाए खुशियों की बहार,
मां सिद्धिदात्री करें आपके जीवन का संवार
सभी कष्ट और दुख दूर हो जाएं,
आपके घर में सुख-समृद्धि सदैव छा जाए
महानवमी की शुभकामनाएं

 
विज्ञापन

5 of 10
चैत्र नवरात्रि 2026 महानवमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
मां सिद्धिदात्री करें मन की हर मुराद पूरी,
हर ओर फैले खुशियों की रोशनी नूरी
नवमी का पर्व आपके जीवन में रंग लाए,
मां की कृपा से हर सपना साकार हो जाए
महानवमी की शुभकामनाएं

 
विज्ञापन

6 of 10
चैत्र नवरात्रि 2026 महानवमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
महानवमीदिने दुर्गामातुः कृपया भवतः
जीवनं सुखसमृद्ध्या पूर्यताम्. सर्वे दुःखविघ्नाः
नश्यन्तु, प्रत्येकः दिवसः हर्षेण स्यात्. भवतः
परिवाराय च हार्दिका शुभकामनाः
महानवमी की शुभकामनाएं

 
विज्ञापन

7 of 10
चैत्र नवरात्रि 2026 महानवमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
धन्य हैं मां सिद्धरात्री, करो हम सभी का कल्याण
मां के चरणों में मिलता है संतान का आशीर्वाद
मेरा भी करो कल्याण, मां आपको प्रणाम बार-बार
महानवमी की शुभकामनाएं

 

8 of 10
चैत्र नवरात्रि 2026 महानवमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
इस महानवमी पर मां दुर्गा आपके जीवन में वह शक्ति दें
जिससे आप हर मुश्किल को आसानी से पार कर सकें
आपका घर-परिवार हमेशा खुशहाल रहे
और जीवन का हर कदम सफलता की ओर बढ़े
महानवमी की शुभकामनाएं


 

9 of 10
चैत्र नवरात्रि 2026 महानवमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
या देवी सर्वभूतेषु मां सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:
महानवमी की शुभकामनाएं

 
विज्ञापन

10 of 10
चैत्र नवरात्रि 2026 महानवमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
मां सिद्धिदात्री की असीम कृपा से आप सबका,
जीवन सदा हंसता-मुस्कुराता रहे,
इसलिए प्रेम से बोलो जय माता दी
महानवमी की शुभकामनाएं

 
 
 
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें