फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2026: कब से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि 2026? यहां देखें पूरा कैलेंडर और घटस्थापना मुहूर्त

Sat, 07 Mar 2026 05:10 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

चैत्र नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना का विधान है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत कब होगी और कलश स्थापना मुहूर्त क्या रहने वाला है।
 
विज्ञापन
1 of 5
चैत्र नवरात्रि 2026 - फोटो : Amar Ujala
Chaitra Navratri 2026 Date: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। इस दिन कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा आरंभ होती है। तिथियों के घटने-बढ़ने के कारण नवरात्रि 8, 9 या 10 दिनों की भी हो सकती है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार यह पर्व मार्च या अप्रैल के महीने में आता है। चैत्र नवरात्रि के अलावा शारदीय नवरात्रि अधिक प्रचलित है, जबकि साल में दो गुप्त नवरात्रि भी होती हैं। चैत्र नवरात्रि के दौरान महानवमी पर रामनवमी मनाई जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत कब होगी और कलश स्थापना मुहूर्त क्या रहने वाला है।

Vrat List 2026: पति की लंबी आयु के लिए हर सुहागिन को रखने चाहिए ये 5 व्रत, जानें इस साल कब-कब पड़ेंगे
विज्ञापन

2 of 5
चैत्र नवरात्रि 2026 की तिथि - फोटो : अमर उजाला।
चैत्र नवरात्रि 2026 की तिथि
दृक पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि 19 मार्च, गुरुवार को शुरू होगी।
प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ - मार्च 19, 2026 को सुबह 06:52 बजे
प्रतिपदा तिथि समाप्त - मार्च 20, 2026 को सुबह 04:52 बजे
इसी दिन नवरात्रि का पहला व्रत रखा जाएगा और कलश स्थापना की जाएगी।

चैत्र नवरात्रि कलश स्थापना मुहूर्त
इस वर्ष कलश स्थापना के लिए दो शुभ समय प्राप्त हो रहे हैं।
पहला मुहूर्त सुबह 6:52 बजे से 7:43 बजे तक रहेगा।
दूसरा मुहूर्त दोपहर 12:05 बजे से 12:53 बजे तक होगा।
जो लोग सुबह घटस्थापना न कर पाएं, वे दोपहर के मुहूर्त में भी पूजा कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतिपदा पर बनने वाले शुभ योग - फोटो : Adobe Stock
प्रतिपदा पर बनने वाले शुभ योग
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इसके साथ ही शुक्ल योग और ब्रह्म योग का भी संयोग रहेगा। शुक्ल योग प्रातःकाल से रात 1:17 बजे तक रहेगा, इसके बाद ब्रह्म योग प्रारंभ होगा। सर्वार्थ सिद्धि योग 20 मार्च को सुबह 4:05 बजे से 6:25 बजे तक रहेगा। कलश स्थापना शुक्ल योग में की जाएगी।

पहले दिन का राहुकाल
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन राहुकाल दोपहर 2:00 बजे से 3:30 बजे तक रहेगा। इस समय शुभ कार्य करने से बचना चाहिए।

4 of 5
चैत्र नवरात्रि 2026 कलडर - फोटो : Adobe Stock

चैत्र नवरात्रि 2026 कैलेंडर 

 
नवरात्रि दिन तारीख  विन तिथि   मुख्य पूजा
दिन । 19 मार्च 2026 गुरुवार अमावस्या /प्रतिपदा घटस्थापना, शैलपुत्री पूजा
दिन 2 20 मार्च 2026 शुक्रवार द्वितीया ब्रह्मचारिणी पूजा
दिन 3 21 मार्च 2026 शनिवार  तृतीया चन्द्रघण्टा पूजा
दिन 4 22 मार्च 2026 रविवार चतुर्थी  कूष्माण्डा पूजा
दिन 5 23 मार्च 2026 सोमवार पंचमी स्कन्दमाता पूजा
दिन 6 24 मार्च 2026 मंगलवार  षष्ठी  कात्यायनी पूजा
दिन 7 25 मार्च 2026 बुधवार सप्तमी कालरात्रि पूजा, महा सप्तमी
दिन 8 26 मार्च 2026 गुरुवार  अष्टमी महागौरी पूजा, दुर्गा अष्टमी
दिन 9 27 मार्च 2026 शुक्रवार नवमी     नवरात्रि पारण
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चैत्र नवरात्रि का समापन - फोटो : Adobe
चैत्र नवरात्रि का समापन
19 मार्च से शुरू होने वाली चैत्र नवरात्रि का समापन 27 मार्च, शुक्रवार को महानवमी और पारण के साथ होगा। इस वर्ष चैत्र नवरात्रि पूरे 9 दिनों तक मनाई जाएगी।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें