Chaitra Navratri 2025: हिंदू धर्म में चार बार नवरात्रि का महापर्व मनाया जाता है, जो सभी देवी की पूजा-अर्चना को समर्पित है। इस दौरान दो नवरात्रि चैत्र और आश्विन माह और बाकी की दो माघ और आषाढ़ में आती है, जिन्हें गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। यह मुख्य रूप से तंत्र साधना और सिद्धि प्राप्त करने के लिए जानी जाती है, जबकि चैत्र और शारदीय नवरात्रि मां दुर्गा की विशेष कृपा पाने का अवसर है।
इस बार 30 मार्च 2025 से चैत्र नवरात्रि का आरंभ हो रहा है और 6 अप्रैल 2025 को इसका समापन होगा। इस अवधि में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की उपासना का विधान है, क्योंकि इस दौरान देवी पृथ्वी लोक पर आती है और सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं।
परंतु इस बार चैत्र नवरात्रि और भी खास होने वाली हैं, क्योंकि नवरात्रि शुरू होने से एक दिन पहले न्याय के देवता शनि मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में कुछ राशि वालों के लिए चैत्र नवरात्रि का समय बेहद कल्याणकारी हो सकता है। माता की कृपा से लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं....