Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि का पर्व शुरू हो चुका है जो 30 मार्च तक चलेगा। इस बार मां दुर्गा का पृथ्वी पर आगमन नौका पर हुआ है जिसे बहुत ही शुभ माना जा रहा है। नवरात्रि का त्योहार व्रत रखने और साधना करने के लिए बहुत ही खास होता है। इन नौ दिनों तक महाशक्ति की पूजा-उपासना और मंत्रोचार करते हुए मां दुर्गा को प्रसन्न किया जाता है। नवरात्रि के नौ दिन मां के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा उपासना की जाती है जिसमें मंत्रों का जाप करने पर विशेष फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं नवरात्रि पर अलग-अलग मनोकामनाओं के लिए कौन-कौन से मंत्रों का जाप करना लाभकारी होता है।