फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि में करने जा रहे हैं नए घर में प्रवेश, तो जान लें ये जरूरी नियम

Fri, 24 Mar 2023 12:22 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
नवरात्रि में गृह प्रवेश के नियम - फोटो : amar ujala
Chaitra Navratri 2023 Griha Pravesh Rules: इस साल 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। नवरात्रि का ये पावन पर्व 22 मार्च से लेकर 30 मार्च तक है, जिसमें 30 मार्च को रामनवमी और 31 मार्च को दशमी है। धार्मिक दृष्टि से नवरात्रि का बहुत ही ज्यादा महत्व है। ये पर्व भारत में बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। इन नौ दिनों में लोग व्रत रखते हैं और देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना करते हैं। इसके अलावा नवरात्रि के पावन दिन कई कार्यों की शुरुआत के लिए भी शुभ माने जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के ये नौ दिन ऐसे होते हैं, जिसमें बिना मुहूर्त देखे कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। नवरात्रि के शुभ मौके पर सबसे ज्यादा लोग कोई नया बिजनेस शुरू करते हैं या फिर अपने नए घर में प्रवेश करते हैं। मान्यता है कि नवरात्रि में गृह प्रवेश करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में यदि आप भी नवरात्रि में गृह प्रवेश करने की सोच रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि में गृह प्रवेश के नियम...

Chaitra Navratri 2023: इस दिन से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि, जानें घटस्थापना विधि और मुहूर्त 
विज्ञापन

2 of 6
नवरात्रि में गृह प्रवेश के नियम - फोटो : iStock
कलश 
नए घर में प्रवेश करने के लिए कलश जरूर रखें। कलश के बिना गृह प्रवेश नहीं किया जाता है। सबसे पहले एक कलश लेकर इसमें जल भर कर उसमें आम की 8 पत्तियां और नारियल रखें। साथ ही कलश और नारियल पर कुमकुम से स्वस्तिक का चिन्ह जरूर बनाएं। इसके अलावा कलश के साथ मांगलिक चीजें जैसे- नारियल, हल्दी, गुड़, अक्षत को जरूर लें जाएं।
विज्ञापन

3 of 6
नवरात्रि में गृह प्रवेश के नियम - फोटो : iStock
बंदनवार 
नवरात्रि के शुभ दिनों में गृह प्रवेश से पहले घर के मुख्य द्वार पर अशोक या आम के पत्तों और गेंदे के फूल से बना बंदनवार यानी तोरण जरूर लगाएं। इसके अलावा मुख्य द्वार पर अबीर और रंगों की सहायता से मां लक्ष्मी के पद चिन्ह और रंगोली भी बनाएं। इसे शुभ माना जाता है। 

Chaitra Navratri 2023: इस बार नौका पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, जानिए माता की इस सवारी का संकेत 

4 of 6
नवरात्रि में गृह प्रवेश के नियम - फोटो : Facebook
पति-पत्नी एक साथ करें प्रवेश 
नए घर में प्रवेश करते समय एक बात का जरूर ध्यान रखें कि पति-पत्नी साथ में प्रवेश करें। नए घर में प्रवेश करते समय पति को अपना दाहिना पैर आगे और पत्नी को बायां पैर आगे रखना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
नवरात्रि में गृह प्रवेश के नियम - फोटो : iStock
घर के इस कोने में स्थापित करें कलश
भगवान गणेश का ध्यान करते हुए मंत्रोच्चारण के साथ घर के ईशान कोण में बने पूजा घर में मंगल कलश की स्थापना करें। साथ ही नए घर के मंदिर में भगवान गणेश की मूर्ति, दक्षिणावर्ती शंख और श्रीयंत्र की स्थापना जरूर करनी चाहिए।

Gudi Padwa 2023 Date: इस दिन मनाया जाएगा गुड़ी पड़वा का पर्व, जानें तिथि और धार्मिक महत्व
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नवरात्रि में गृह प्रवेश के नियम - फोटो : iStock
सभी कोने में गंगाजल का छिड़काव करें
गृह प्रवेश के बाद घर के हर कोने में गंगाजल, हल्दी और चावल का छिड़काव जरूर करें। इसके साथ ही चैत्र नवरात्रि में गृह प्रवेश करने पर दुर्गा सप्तशती का पाठ और रामचरितमानस का पाठ करना शुभ होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें