फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2021: चैत्र नवरात्रि से जान लें व्रत नियम, न करें ये पांच गलतियां

Tue, 06 Apr 2021 07:41 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
चैत्र नवरात्रि 2020: नवरात्रि व्रत नियम - फोटो : अमर उजाला
चैत्र नवरात्रि का पावन त्योहार 13 अप्रैल से शुरू होने वाला है। यह हिन्दू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है जिसमें मां आदिशक्ति की उपासना की जाती है। मां के भक्त चैत्र नवरात्रि में उनके नौ अलग-अलग रूपों की आराधना व्रत रखकर करते हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि का पर्व चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होकर नवमी तिथि तक चलता है। मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिए जातकों को कुछ विशेष नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। जैसे -  
विज्ञापन

2 of 6
चैत्र नवरात्रि 2020: नवरात्रि व्रत नियम - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रह्मचर्य का पालन करें
नवरात्रि के दिनों में काम भावना पर नियंत्रण रखना अतिआवश्यक है। इन दिनों महिलाओं और पुरुषों को शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए। मां की पूजा अर्चना साफ मन से करने से ही मां प्रसन्न होती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
चैत्र नवरात्रि 2020: नवरात्रि व्रत नियम - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं का सम्मान करें
मां उन्हीं पर प्रसन्न होती हैं जो महिलाओं का सम्मान करते हैं। जिस घर परिवार में सदैव ही महिलाओं का सम्मान होता है, वहां मां की कृपा हमेशा बनी रहती है। जो व्यक्ति महिलाओं का सम्मान करता है, उस पर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती हैं। इस नवरात्रि आप भी चाहते हैं, मां की कृपा आपके जीवन में भी बरसे तो महिलाओं का सम्मान करें।

4 of 6
चैत्र नवरात्रि 2020: नवरात्रि व्रत नियम - फोटो : सोशल मीडिया
साफ सफाई पर ध्यान दें
नवरात्रि के दिनों में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इन दिनों कालें रंग के कपड़े और चमड़े से बनी वस्तुओं का उपयोग ना करें। इन दिनों बाल, दाढ़ी और नाखून भी नहीं कटवाने चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 6
चैत्र नवरात्रि 2020: नवरात्रि व्रत नियम - फोटो : SELF
कलश स्थापना के बाद ना करें यह काम
घर में कलश स्थापना करने के बाद घर को खाली ना छोड़ें। किसी ना किसी व्यक्ति को घर में हमेशा रहना चाहिए। इन दिनों दिन के समय में सोना भी नहीं चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चैत्र नवरात्रि 2020: नवरात्रि व्रत नियम - फोटो : सोशल मीडिया
सात्विक आहार लें
नवरात्रि के पावन दिनों में अगर आपने व्रत नहीं लिए हुए हैं तो आप इन दिनों प्याज लहसुन और मांस मदिरा का सेवन ना करें। नवरात्रि के नौ दिनों तक पूर्ण सात्विक आहार लेना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें