फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2020: राशिनुसार करें देवी की उपासना, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

Sat, 21 Mar 2020 07:13 PM IST
योगेश जोशी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
बुधवार, 25 मार्च से नवरात्रि का पावन पर्व शुरु हो रहा है। चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन से ही नए हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत हो जाती है। इन दिनों में मां के 9 रुपों की पूजा का विधान है। इस नवरात्रि अगर आप चाहते है कि माता आप के ऊपर कृपा बनाएं तो अपनी राशि अनुसार मां के इन रूपों की करें पूजा।
विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि
  •  इस चैत्र माह के नवरात्रि में मेष राशि  के जातकों को दुर्गा मां के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा करनी चाहिए। मेष राशि वालों को मां शैलपुत्री की उपासना करने से मान सम्मान और धन दौलत में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

3 of 13
वृष राशि
  •  वृष राशि के लोगों को चैत्र नवरात्रि पर ब्रह्राचारिणी मां की पूजा करनी चाहिए। वृष राशि वालों को मां ब्रह्राचारिणी की उपासना करने से जीवन में चली आ रही परेशानियां खत्म होगी।

4 of 13
मिथुन राशि
  • मिथुन राशि  के जातको को मां चंद्रघण्टा की उपासना करना शुभ लाभ देगा। इस राशि के जातकों को सुबह दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से जातको शत्रु पर विजय प्राप्ति होगी और बुरी नजर का नाश होगा।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि
  • इस राशि के लोग चैत्र नवरात्रि को सिद्धिदात्री की पूजा करना श्रेष्ठ रहेगा। इस राशि के जातकों को मां दुर्गा और लक्ष्मी सहस्त्रनाम का पाठ करना शुभ फल प्रदान कर सकता है। ऐसा करने से धन लाभ होगा।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह राशि 
  • इस राशि के जातकों को बगलामुखी की पूजा करना चाहिए। दुर्गा का पाठ करना शुभ रहेगा। इस राशि के जातको कों कहीं से शुभ समाचार मिलने के संकेत है।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि
  •  कन्या राशि वालों को ब्रम्ह्राचारिणी मां की पूचा करनी चाहिए। ऐसा करने से कानूनी विवाद में फैसला आपके पक्ष में रहेगा साथ ही नौकरी बदलना शुभ हो सकता है।

8 of 13
तुला राशि
  • मां महागौरी की आराधना करना तुला राशि के लोगों को शुभ रहेगा। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और यश मिलेगा।

9 of 13
वृश्चिक राशि
  • वृश्चिक राशि के जातकों को इस नवरात्रि माता के नौ स्वरूपों में से एक रूप स्कंदमाता की पूजा करनी चहिए। ऐसा करने से उचित फल की प्राप्ति होगी।

10 of 13
धनु राशि
  •  अगर इस वक्त धनु राशि के जातक किसी परेशानी में तो नवरात्रि पर देवी के चंद्रघंटा की स्वरूप की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से माता इस राशि के जातकों पर अपनी कृपा बरसाएंगी।

11 of 13
मकर राशि
  •  मां कालरात्रि की पूजा करना मकर राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहने वाला रहेगा। परेशानियां दूर होंगी और घर में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।

12 of 13
कुंभ राशि
  •  चैत्र नवरात्रि पर कालरात्रि की पूजा करने से कुंभ राशि के जातको पर धन की वर्षा होगी। सारे काम आसानी से पूरे होंगे। हर काम में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि
  • इस राशि वालों को नवरात्रि पर मां चंद्रघंटा की पूजा करना अच्छा रहेगा। नौकरी या व्यवसाय करने वालों के लिए इस नवरात्रि के में मुनाफा कामने के कई मौके प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें