पूजा विधि
- सुबह जल्दी उठ कर स्नान करें।
- स्नान के बाद साफ और स्वच्छ कपड़े पहने।
- घर के मंदिर में साफ-सफाई करें।
- मंदिर में साफ-सफाई करने के बाद मंदिर में एक साफ-सुथरी चौकी बिछाएं।
- गंगाजल छिड़क कर चौकी को पवित्र करना न भूलें।
- चौकी के समक्ष किसी बर्तन में मिट्टी फैलाकर ज्वार के बीज बो दें।
- मां दुर्गा की प्रतिमा को चौकी पर स्थापित करें और दुर्गा जी का रोली से तिलक करें।
- नारियल में भी तिलक लगाएं।
- फूलों का हार दुर्गा जी की प्रतिमा को पहनाएं।
- कलश स्थापना करने से पहले कलश पर स्वास्तिक अवश्य बना लें।
- कलश में जल, अक्षत, सुपारी, रोली एवं मुद्रा (सिक्का) डालें और फिर एक लाल रंग की चुन्नी से लपेट कर रख दें।
आज जानते हैं कौन-कौन से है मां के नौ रूप और क्या है महत्व।