उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में विंध्याचल पर्वत पर मां विंध्यवासिनी देवी का निवास है। कहते हैं सृष्टि के आरंभ से यहां मां विंध्यवासिनी देवी का वास है और जो भक्त मां की पूजा करते हैं मां उसकी हर मनोकामना पूरी कर देती है। मनोकामना पूर्ण होने की आस लगाएं नवरात्र के पहले दिन यहां भक्तों की लंबी कतार लगी है।
विज्ञापन
सजा हुअा है मां का दरबार
2 of 6
विध्यवासिनी देवी
मंदिर के पुजारी और भक्त बताते हैं कि यहां भक्तों का आना-जाना सालों भर लगा रहता है लेकिन नवरात्र के दिनों में हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इसलिए यहां मेला सा लग जाता है। देखिए माता के लिए प्रसाद लेकर भक्तगण दर्शन के लिए इंतजार में है।
विज्ञापन
मंदिर में पूजा का नजारा
3 of 6
विंध्यवासिनी देवी पूजन
मां के मंदिर में पाठ करते पुजारियों को देखिए। मंत्रों की घ्वनि से मंदिर का वातावरण आनंदित कर देता है।
मंदिर का एक नजारा
4 of 6
vindhyavasni devi
- फोटो : amar ujala
मां के मंदिर का यह है बाहरी हिस्सा। मंदिर से सिर टिकाकर आशीर्वाद लेता श्रद्धालु।
विज्ञापन
नवरात्र में विंध्याचल देवी सहित देश के सभी मंदिरों में गूंज रहे हैं मां के जयकारे, देखें तस्वीरें
5 of 6
नवरात्रि
विंध्यवासिनी देवी के अलावा अन्य देवी मंदिरों में भी नवरात्र के अवसर पर भक्तों की लंबी कतार है, यह नजारा है इलाहाबाद के देवी मंदिर का।
नवरात्र के मौके पर सजा मंदिर। फूल बेचने वाले सजाकर बैठे हैं दुकान। यह नजारा है बनारस का लेकिन देश के किसी भी देवी मंदिर में चले जाइये आपको पूरे नवरात्रे ऐसा नजारा दिख जाएगा।