फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर खरीदें पांच में से कोई एक चीज, भोलेनाथ की बरसेगी कृपा

Mon, 10 Feb 2025 01:06 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mahashivratri 2025: फरवरी माह शिव भक्तों के लिए बेहद खास और महत्वपूर्ण होने वाला है, क्योंकि इस साल महाशिवरात्रि का पर्व इसी महीने में मनाया जाएगा। 
विज्ञापन
1 of 5
पंचांग की मानें इस बार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 26 फरवरी 2025 को सुबह 11 बजकर 08 मिनट से होगी। - फोटो : अमर उजाला
Mahashivratri 2025: फरवरी माह शिव भक्तों के लिए बेहद खास और महत्वपूर्ण होने वाला है, क्योंकि इस साल महाशिवरात्रि का पर्व इसी महीने में मनाया जाएगा। बता दें महाशिवरात्रि देवों के देव महादेव और माता पार्वती के विवाह की वैवाहिक वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है, इसे शिव-पार्वती मिलन का दिन भी कहा जाता है। यदि सच्चे भाव से इस दिन भोलेनाथ की उपासना की जाए तो जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है, साथ ही साधक के मन से सभी डर भय भी समाप्त होते हैं।

पंचांग की मानें इस बार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 26 फरवरी 2025 को सुबह 11 बजकर 08 मिनट से होगी। इस तिथि का समापन 27 फरवरी 2025 को सुबह 08 बजकर 54 मिनट पर होगा। उदया तिथि के आधार पर 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इस तिथि पर श्रवण नक्षत्र और परिध योग का संयोग बन रहा है, जो पूजा पाठ के साथ-साथ खरीदारी के लिए भी बेहद शुभ है। ज्योतिषियों की मानें तो यदि महाशिवरात्रि पर बन रहे इस शुभ योग पर कुछ चीजों की खरीदारी की जाए, तो साधक के धन धान्य और सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती हैं। ऐसे में आइए इनके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
महाशिवरात्रि पर शिव परिवार की उपासना से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है - फोटो : freepik
इस बार महाशिवरात्रि पर घर ले आएं ये चीजें
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन पारद शिवलिंग घर लाने से वास्तु दोष और कालसर्प दोष से मुक्ति प्राप्त होती हैं।
  • महाशिवरात्रि पर शिव परिवार की उपासना से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। ऐसे में इस दिन शिव परिवार की तस्वीर या मूर्ति घर लाना और भी लाभकारी हो सकता है। मान्यता है कि यदि महाशिवरात्रि के दिन शिव परिवार की तस्वीर घर लाई जाए, तो परिवार में खुशियां बनी रहती हैं और वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है।
विज्ञापन

3 of 5
आप महाशिवरात्रि के दिन चांदी का सिक्का या अन्य कोई भी चीज खरीद सकते हैं। - फोटो : freepik
  • ज्योतिषियों की मानें तो महाशिवरात्रि के दिन आप किसी वाहन की खरीदारी भी कर सकते हैं, यह बहुत शुभ है।
  • आप महाशिवरात्रि के दिन चांदी का सिक्का या अन्य कोई भी चीज खरीद सकते हैं। इससे परिवार में सकारात्मकता का वास बना रहता है।

4 of 5
महाशिवरात्रि के दिन तांबे का कलश खरीदना शुभ होता है। - फोटो : freepik
  • महाशिवरात्रि के दिन तांबे का कलश खरीदना शुभ होता है। इससे महादेव का जलाभिषेक करने से वह प्रसन्न हो सकते हैं, इतना ही नहीं इससे पूजा का संपूर्ण फल भी मिल सकता है।
  • महाशिवरात्रि के दिन घर में रुद्राक्ष लाना बहुत लाभकारी होता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार रुद्राक्ष को भगवान शिव का स्वरूप माना जाता है, इसलिए जिस भी घर में रुद्राक्ष होता है, वहां हमेशा भोलेनाथ की कृपा बनी रहती हैं। ऐसे में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर आप रुद्राक्ष की माला को घर लेकर आ सकते हैं, इससे साधक के कष्टों का निवारण होता है और मानसिक शांति भी बनी रहती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महाशिवरात्रि शुभ मुहूर्त - फोटो : freepik
महाशिवरात्रि शुभ मुहूर्त
  • ब्रह्म मुहूर्त- 26 फरवरी को प्रात: काल में 05:17 से लेकर 06:05 मिनट तक
  • रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय - शाम 06:29 से रात 09 बजकर 34 मिनट तक
  • रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय - रात 09:34 से 27 फरवरी सुबह 12 बजकर 39 मिनट तक
  • रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय - 27 फरवरी को रात 12:39 से सुबह 03 बजकर 45 मिनट तक
  • रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय - 27 फरवरी को सुबह 03:45 से 06 बजकर 50 मिनट तक

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर करें इन चार मंत्रों का जाप, महादेव होंगे प्रसन्न



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें