फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adhik Maas Purnima 2026: अधिकमास की पूर्णिमा पर इन 3 राशि वालों की चमक उठेगी किस्मत

Thu, 28 May 2026 12:51 PM IST
Megha Kumari धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Budhaditya Yoga On Adhik Maas Purnima 2026: इस साल अधिकमास की ज्येष्ठ पूर्णिमा 30 मई 2026 को मनाई जा रही है। इस तिथि पर बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है, जिससे कुछ राशियों को विशेष लाभ संभव है।
विज्ञापन
1 of 4
Adhik Maas Purnima 2026 - फोटो : अमर उजाला
Budhaditya Yoga On Adhik Maas Purnima 2026: अधिकमास की ज्येष्ठ पूर्णिमा इस बार 30 मई 2026 को मनाई जा रही है। खास बात यह है कि, यह हर तीन साल में एक बार आती है, इसलिए पूर्णमा का महत्व और भी बढ़ जाता है। ज्योतिष दृष्टि से इस बार अधिकमास पूर्णिमा कई शुभ संयोगों से भरपूर रहने वाली हैं। इस दौरान सूर्य और बुध ग्रह शुक्र की राशि वृषभ में विराजमान रहेंगे, जिससे प्रभावशाली बुधादित्य योग का निर्माण होगा। यह योग बुद्धि, मान-सम्मान, करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जाता है। आइए इनके नाम जानते हैं।
June Predictions 2026: कैसा रहेगा आपके लिए जून का महीना? पढ़ें मेष से मीन तक की बड़ी भविष्यवाणियां
12 साल बाद कर्क राशि में गुरु ग्रह का महागोचर, 6 राशियों पर बरसेगा भाग्य और पैसा
विज्ञापन

2 of 4
Budhaditya Yoga - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह पूर्णिमा आर्थिक मामलों में राहत लेकर आएगी। मार्केट व्यापार में रुका हुआ धन वापस मिलने के योग बनेंगे। इस समय नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। छात्रों को परीक्षा में मनचाहे परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएंगी। इस समय कोई बड़ी यात्रा के लिए योजना बना सकते हैं। व्यापार करने वालों को भी लाभ और विस्तार के संकेत मिल सकते हैं।

Shul Yog 2026 Astrology: 14 जून से इन राशियों पर भारी पड़ सकता है शूल योग, करियर और धन में सावधानी जरूरी
विज्ञापन

3 of 4
Budhaditya Yoga - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह समय करियर और रोजगार के लिहाज से शुभ रहने वाला है। इस समय लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। खास बात यह है कि, भाग्य का अच्छा साथ मिलने से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। कोर्ट के मामलों से भी राहत मिलेगी। भाग्य साथ देगा। ऑफिस में आपकी कार्यशैली की सराहना होगी। वेतन वृद्धि या पदोन्नति से जुड़ी कोई सकारात्मक खबर मिल सकती है। इसके अलावा विद्यार्थियों  के लिए भी समय अनुकूल रहेगा।
June Financial Horoscope: जून माह में नौकरी और बिजनेस में किस राशि का चलेगा सिक्का? पढ़ें मासिक वित्तीय राशिफल
विज्ञापन

4 of 4
Budhaditya Yoga - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह पूर्णिमा नए अवसरों और सकारात्मक बदलावों का संकेत दे रही है। नौकरीपेशा लोगों को करियर में आगे बढ़ने के बेहतरीन मौके मिल सकते हैं। इस समय मीन राशि वालों को नई जिम्मेदारियां और नए प्रोजेक्ट भविष्य में लाभ दिला सकते हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। विवाह के लिए प्रस्ताव आ सकता है। मानसिक रूप से भी राहत महसूस होगी।
कर्क में गुरु लाएंगे प्राकृतिक आपदाएं, बाढ़, तूफान के साथ दुनिया में विवाद और मंदी का खतरा, पढ़ें राशि पर प्रभाव
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें