फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Buddha Purnima 2024: आपकी जिंदगी को रोशन कर देंगे बुद्ध के ये विचार

Mon, 20 May 2024 05:30 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gautam Buddha Ke Anmol Vichar: इस वर्ष 23 मई 2024 को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाएगी। यह बौद्ध धर्म का महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे पूरे भारत में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
विज्ञापन
1 of 6
buddha purnima 2024 - फोटो : अमर उजाला
Gautam Buddha Ke Anmol Vichar: इस वर्ष 23 मई 2024 को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाएगी। यह बौद्ध धर्म का महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे पूरे भारत में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। भगवान बुद्ध अपने ज्ञान के लिए विशेषकर जाने जाते है। उनके अनमोल विचार आज भी युवाओं को मार्गदर्शित करते हैं। जीवन में कामयाबी हासिल करने के लिए सही मार्गदर्शन का होना बेहद जरूरी है। सफलता की पहली सीढ़ी का नाम ही मार्गदर्शन है, बिना इसके शिखर तक पहुंचना असंभव होता है।

हर व्यक्ति अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहता है, जिसके लिए वह कई प्रयास भी करता है। परंतु सही मार्गदर्शन न मिलने के कारण असफलताओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हम सभी को भगवान गौतम बुद्ध के विचारों का पालन करना चाहिए। यह विचार उनके अनुभवों और ज्ञान पर आधारित है। ये अनमोल विचार जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। माना जाता है कि भगवान बुद्ध ने हमेशा लोगों को अहिंसा और करुणा का भाव सिखाया है। यही कारण है कि आज भी बुरे वक्त में लोगों को उनके द्वारा दिए गए मार्गदर्शन याद आते हैं। ऐसे में आइए उनके अनमोल विचारों के बारे में जान लेते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Buddha Purnima 2024 - फोटो : अमर उजाला
"शांति भीतर से आती है। इसे बाहर मत खोजो।"
(स्रोत) "द बुद्धा वर्ड्स ऑन मेडिटेशन एंड स्पिरिचुअल प्रैक्टिस" (भोधि भिक्षु द्वारा)
विज्ञापन

3 of 6
Buddha Purnima 2024 - फोटो : अमर उजाला
"स्वास्थ्य सबसे बड़ा उपहार है, संतोष सबसे बड़ी संपत्ति है, निष्ठा सबसे अच्छा संबंध है।"
(स्रोत), "धम्मपद: बुद्ध के उपदेश" ( थॉमस बायरम द्वारा अनुवादित)

4 of 6
Buddha Purnima 2024 - फोटो : अमर उजाला
"तीन चीजें लंबे समय तक छिपी नहीं रह सकतीं: सूर्य, चंद्रमा और सत्य।"
(स्रोत) "बुद्धा की शिक्षाएं" (एडवर्ड कॉन्ज़ द्वारा)
विज्ञापन

5 of 6
Buddha Purnima 2024 - फोटो : अमर उजाला
"मन ही सब कुछ है। आप जो सोचते हैं, वही बनते हैं।"
(स्रोत) "बुद्ध और उनकी शिक्षाएं" (नारदा थेरा द्वारा)
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Buddha Purnima 2024 - फोटो : अमर उजाला
"अतीत में मत जियो, भविष्य के सपने मत देखो, वर्तमान क्षण पर ध्यान केंद्रित करो।"
(स्रोत) "द टीचिंग्स ऑफ द बुद्धा" (जैक कॉर्नफील्ड द्वारा) 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें