इस दिन किया गया दान भाई के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आता है।
- फोटो : adobe stock
भाई दूज के दिन दान करें
सनातन धर्म में किसी भी शुभ अवसर पर दान करने को अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है। दान से न केवल हमारे कर्म शुद्ध होते हैं, बल्कि यह समाज में जरूरतमंदों की मदद भी करता है। भाई दूज के पावन दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों में अन्न, धन, कपड़े और अन्य आवश्यक वस्तुएं दान करना शुभ फल देता है। माना जाता है कि इस दिन किया गया दान भाई के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आता है। इससे भाई की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और उसका जीवन खुशहाल बनता है।