फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basant Panchami 2026: वसंत पंचमी पर विद्यार्थियों के लिए विशेष उपाय, शिक्षा और कला में मिलेगी सफलता

Fri, 23 Jan 2026 10:45 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी का पर्व ज्ञान, विद्या और कला को समर्पित माना जाता है। खासतौर पर विद्यार्थियों के लिए यह दिन बेहद शुभ माना गया है। अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे पढ़ाई में मन लगाएं और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ें, तो बसंत पंचमी के दिन उनसे कुछ खास उपाय जरूर कराएं।
 
विज्ञापन
1 of 6
वसंत पंचमी पर बच्चों से करवाएं ये खास उपाय - फोटो : Amar Ujala
Basant Panchami 2026 Upay In Hindi: बसंत पंचमी का पर्व ज्ञान, विद्या और कला को समर्पित माना जाता है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है, जिन्हें बुद्धि, विवेक और शिक्षा की देवी कहा जाता है। मान्यता है कि बसंत पंचमी के दिन किए गए छोटे-छोटे उपाय बच्चों के बौद्धिक विकास को तेज करते हैं और पढ़ाई में आ रही बाधाओं को दूर करने में सहायक होते हैं। खासतौर पर विद्यार्थियों के लिए यह दिन बेहद शुभ माना गया है। अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे पढ़ाई में मन लगाएं और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ें, तो बसंत पंचमी के दिन उनसे कुछ खास उपाय जरूर कराएं।

Basant Panchami 2026: वसंत पंचमी पर अर्पित करें मां सरस्वती के प्रिय भोग, बनेंगे सफलता के योग
विज्ञापन

2 of 6
मां सरस्वती की विधिवत पूजा - फोटो : adobestock
1. मां सरस्वती की विधिवत पूजा
बसंत पंचमी के दिन सुबह स्नान के बाद बच्चों से मां सरस्वती की पूजा करवाएं। पूजा स्थल पर पीले वस्त्र पहनकर मां सरस्वती की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। बच्चों से सरस्वती वंदना या “ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः” मंत्र का जाप करवाना शुभ माना जाता है। इससे एकाग्रता बढ़ती है और स्मरण शक्ति मजबूत होती है।
विज्ञापन

3 of 6
पीले रंग का विशेष महत्व - फोटो : Amar Ujala
2. पीले रंग का विशेष महत्व
वसंत पंचमी पर पीले रंग को अत्यंत शुभ माना गया है। इस दिन बच्चों को पीले वस्त्र पहनाएं और भोजन में पीले रंग के व्यंजन जैसे खीर, केसरिया चावल या बेसन के लड्डू शामिल करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पीला रंग सकारात्मक ऊर्जा और ज्ञान का प्रतीक है, जो बच्चों के मानसिक विकास में सहायक होता है।

Basant Panchami 2026: वसंत पंचमी पर क्यों पहने जाते हैं पीले रंग के वस्त्र? जानें महत्व और पूजा का शुभ मुहूर्त

4 of 6
किताब-कॉपी की पूजा - फोटो : Amar Ujala
3. किताब-कॉपी की पूजा
इस दिन बच्चों की किताबें, कॉपियां और पेन पूजा स्थान पर रखकर मां सरस्वती का आशीर्वाद लें। मान्यता है कि ऐसा करने से पढ़ाई में आ रही रुकावटें दूर होती हैं और बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। साथ ही, बच्चों को किताबों का सम्मान करना भी सिखाया जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
लेखन की शुभ शुरुआत - फोटो : adobe stock
4. लेखन की शुभ शुरुआत
वसंत पंचमी को बच्चों के लिए पढ़ाई या लेखन की शुरुआत करना बेहद शुभ माना जाता है। छोटे बच्चों से इस दिन पहली बार अक्षर लिखवाना या किसी नई पढ़ाई की शुरुआत करवाना लाभकारी होता है। इससे सीखने की क्षमता बढ़ती है और आत्मविश्वास में भी इजाफा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दान और सेवा का भाव - फोटो : adobe stock
5. दान और सेवा का भाव
इस दिन बच्चों से जरूरतमंद विद्यार्थियों को कॉपी, किताब या स्टेशनरी दान करवाएं। इससे बच्चों में सेवा और सहायता का भाव विकसित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दान करने से सकारात्मक कर्मों का फल मिलता है और शिक्षा से जुड़े प्रयास सफल होते हैं।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें