फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maa Saraswati Aarti: वसंत पंचमी का त्योहार आज, यहां पढ़ें सरस्वती माता की आरती और वंदना

Fri, 23 Jan 2026 02:32 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Saraswati Mata ki Aarti in Hindi: आज देशभर में वसंत पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन ज्ञान की देवी सरस्वती माता की उपासना का विधान है। इस मौके पर पूजा के साथ-साथ आरती मंत्रों से देवी को प्रसन्न किया जाता है, जिसे बेहद शुभ माना गया है।
विज्ञापन
1 of 3
Basant Panchami Aarti - फोटो : अमर उजाला
Basant Panchami Maa Saraswati Aarti Lyrics in Hindi: इस साल 23 जनवरी 2026 को वसंत पंचमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। यह हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर मनाई जाती है। इस शुभ अवसर पर संगीत की देवी मां सरस्वती की उपासना की जाती है। यही नहीं वसंत पंचमी के उपलक्ष्य में स्कूल-कॉलेजों में सरस्वती पूजन का भव्य आयोजन भी किया जाता है। चूंकि इस दिन पीले रंग का विशेष महत्व होता है, इसलिए सभी इस रंग के वस्त्र धारण करते हैं। यही नहीं पीले रंग के पकवानों का भोग मां सरस्वती को अर्पित किया जाता है। कहते हैं कि, यदि सच्चे भाव से वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की आरती और उनका मंत्र जाप किया जाए, तो कला के क्षेत्र में सफलता मिलती हैं। साथ ही व्यक्ति की बुद्धि भी तीव्र होती है। ऐसे में आइए देवी सरस्वती की संपूर्ण आरती को जानते हैं।

मां सरस्वती की आरती
जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता।
सद्गुण, वैभवशालिनि, त्रिभुवन विख्याता।।
जय सरस्वती माता…

चन्द्रवदनि, पद्मासिनि द्युति मंगलकारी।
सोहे हंस-सवारी, अतुल तेजधारी।।
जय सरस्वती माता…

बायें कर में वीणा, दूजे कर माला।
शीश मुकुट-मणि सोहे, गले मोतियन माला।।
जय सरस्वती माता…

देव शरण में आये, उनका उद्धार किया।
पैठि मंथरा दासी, असुर-संहार किया।।
जय सरस्वती माता…

वेद-ज्ञान-प्रदायिनी, बुद्धि-प्रकाश करो।।
मोहज्ञान तिमिर का सत्वर नाश करो।।
जय सरस्वती माता…

धूप-दीप-फल-मेवा-पूजा स्वीकार करो।
ज्ञान-चक्षु दे माता, सब गुण-ज्ञान भरो।।
जय सरस्वती माता…

माँ सरस्वती की आरती, जो कोई जन गावे।
हितकारी, सुखकारी ज्ञान-भक्ति पावे।।
जय सरस्वती माता…
विज्ञापन

2 of 3
Basant Panchami - फोटो : amar ujala
सरस्वती उपासना मंत्र
सरस्वती नमस्तुभ्यं वरदे कामरूपिणी, विद्यारम्भं करिष्यामि सिद्धिर्भवतु में सदा।

Basant Panchami Pujan Samagri List: जानें वसंत पंचमी पूजा की पूरी लिस्ट, मिलेगा ज्ञान और समृद्धि का वरदान



पूजा मंत्र
या देवी सर्वभूतेषु बुद्धि-रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
Basant Panchami - फोटो : amar ujala

पूजा मंत्र

  • ओम ऐं सरस्वत्यै ऐं नमः
  • ओम ऐं सरस्वत्यै ऐं नमः
  • ओम ऐं ह्रीं क्लीं महासरस्वती देव्यै नमः
  • सरस्वती ॐ सरस्वत्यै नमः
  • पुस्तकधृत ॐ पुस्त कध्रते नमः।
  • ज्ञानमुद्रा ॐ ज्ञानमुद्रायै नमः।
  • महाविद्या ॐ महाविद्यायै नमः।


सरस्वती वंदना

हे शारदे माँ, हे शारदे माँ
अज्ञानता से हमें तार दे माँ ।

हे शारदे माँ, हे शारदे माँ
अज्ञानता से हमें तार दे माँ ।।

तू स्वर की देवी, ये संगीत तुझसे
हर शब्द तेरा है, हर गीत तुझसे ।
हम है अकेले, हम है अधूरे
तेरी शरण मे, हमें प्यार दे माँ ।।

हे शारदे माँ, हे शारदे माँ
अज्ञानता से हमें तार दे माँ ।।

मुनियों ने समझी, गुणियों ने जानी
वेदों की भाषा, पुराणों की बानी ।
हम भी तो समझें, हम भी तो जानें
विद्या का हमको, अधिकार दे माँ ।।

हे शारदे माँ, हे शारदे माँ
अज्ञानता से हमें तार दे माँ ।।

तु श्वेतवर्णी, कमल पे बिराजे
हाथों में वीणा, मुकुट सर पे साजे ।
मन से हमारे, मिटा दे अंधेरे
हमको उजालों का, संसार दे माँ ।।

हे शारदे माँ, हे शारदे माँ
अज्ञानता से हमें तार दे माँ ।।

हे शारदे माँ, हे शारदे माँ
अज्ञानता से हमें तार दे माँ ।।

 

Basant Panchami 2026: शुभ योग में वसंत पंचमी का पर्व, सरस्वती पूजा के लिए बनेंगे 3 खास शुभ मुहूर्त

Basant Panchami 2026: वसंत पंचमी पर विद्यार्थियों के लिए विशेष उपाय, शिक्षा और कला में मिलेगी सफलता



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें