फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basant Panchami 2025: इन चीजों के बिना अधूरी है वसंत पंचमी की पूजा, यहां जानें सम्पूर्ण सामग्री

Fri, 31 Jan 2025 11:31 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Basant Panchami 2025: हिंदू धर्म में सरस्वती माता को संगीत, कला, वाणी और ज्ञान की देवी कहा जाता है, उनकी पूजा से व्यक्ति की बुद्धि का विकास और जीवन में खुशियों का वास होता है।
विज्ञापन
1 of 5
Basant Panchami 2025 - फोटो : Amar Ujala
Basant Panchami 2025: हिंदू धर्म में सरस्वती माता को संगीत, कला, वाणी और ज्ञान की देवी कहा जाता है, उनकी पूजा से व्यक्ति की बुद्धि का विकास और जीवन में खुशियों का वास होता है। मान्यता है कि रोजाना संगीत की देवी सरस्वती माता की उपासना करने से साधक के भाग्य में वृद्धि होती है, और उसके कला कौशल में भी निखार आता है। परंतु विशेष कृपा प्राप्ति के लिए वसंत पंचमी का दिन सबसे उत्तम है। कहते हैं कि इस तिथि पर देवी सरस्वती प्रकट हुई थीं, इसलिए सभी धार्मिक व शिक्षा संस्थानों में सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन किया जाता है। इस पर्व की खास रौनक बनारस के घाट और पतंगों से भरे गुजरात में देखने को मिलती हैं। इस साल 2 फरवरी 2025 रविवार के दिन वसंत पंचमी मनाई जा रही है। इस तिथि पर कई शुभ योग बन रहे हैं, जो पूजा के लिए बेहद शुभ है। इस दौरान पूजा हमेशा संपूर्ण सामग्री से करनी चाहिए, इससे देवी प्रसन्न होती हैं। ऐसे में आइए सरस्वती पूजा की संपूर्ण समग्री के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सरस्वती पूजा की सामग्री - फोटो : freepik
सरस्वती पूजा की सामग्री
  • सरस्वती माता की तस्वीर
  • गणेश जी की मूर्ति 
  • चौकी
  • पीला वस्त्र
  • पीले रंग की साड़ी
  • माला
  • पीले रंग का गुलाल
विज्ञापन

3 of 5
धूप व गाय का घी भी शामिल करें - फोटो : freepik
  • रोली
  • एक कलश
  • सुपारी
  • पान का पत्ता
  • अगरबत्ती
  • आम के पत्ते
  • धूप व गाय का घी भी शामिल करें
  • कपूर

4 of 5
खीर को भोग में शामिल करें - फोटो : Instagram
  • दीपक
  • हल्दी
  • तुलसी पत्ता
  • रक्षा सूत्र
  • भोग के लिए मालपुआ
  • खीर
  • बेसन के लड्डू
  • चंदन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आप यहां से भी सरस्वती माता की आरती पढ़ सकते हैं - फोटो : freepik
  • अक्षत
  • दूर्वा
  • गंगाजल 
  • फूल माला
  • आरती की किताब
आप यहां से भी सरस्वती माता की आरती पढ़ सकते हैं

सरस्वती आरती
जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता।
सद्गुण, वैभवशालिनि, त्रिभुवन विख्याता ।।जय..।।

चन्द्रवदनि, पद्मासिनि द्युति मंगलकारी।
सोहे हंस-सवारी, अतुल तेजधारी।। जय.।।

बायें कर में वीणा, दूजे कर माला।
शीश मुकुट-मणि सोहे, गले मोतियन माला ।।जय..।।

देव शरण में आये, उनका उद्धार किया।
पैठि मंथरा दासी, असुर-संहार किया।।जय..।।

वेद-ज्ञान-प्रदायिनी, बुद्धि-प्रकाश करो।।
मोहज्ञान तिमिर का सत्वर नाश करो।।जय..।।

धूप-दीप-फल-मेवा-पूजा स्वीकार करो।
ज्ञान-चक्षु दे माता, सब गुण-ज्ञान भरो।।जय..।।

माँ सरस्वती की आरती, जो कोई जन गावे।
हितकारी, सुखकारी ज्ञान-भक्ति पावे।।जय..।।




Basant Panchami 2025: वसंत पंचमी पर विद्यार्थी करें ये एक काम, करियर में मिल सकते हैं मनचाहे परिणाम
Basant Panchami 2025: वसंत पंचमी पर छात्र शिक्षा में सफलता के लिए जरूर करें ये चार उपाय

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें