Basant Panchami 2025: 14 जनवरी 2025 से माघ महीना शुरू हो गया है, जो 12 फरवरी 2025 तक रहने वाला है। यह माह गणेश पूजन, स्नान-दान और पूजा पाठ के लिए उत्तम माना जाता है। वहीं माघ माह विद्यार्थियों के लिए भी महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इस महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर वसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन देवी सरस्वती हाथों में पुस्तक, विणा और माला लेकर श्वेत कमल पर विराजमान हो कर प्रकट हुई थीं, इसलिए इस दिन सरस्वती पूजा का विधान है। यदि सच्चे भाव से इस तिथि पर माता सरस्वती की उपासना की जाए, तो विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणामों की प्राप्ति होती हैं।
धार्मिक ग्रंथों की मानें तो सरस्वती पूजन से वसंत ऋतु की शुरुआत होती हैं, इसलिए इसे वसंत पंचमी कहते है और इस साल 2 फरवरी 2025 को वसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा, इस दिन शिव और सिद्ध योग का निर्माण हो रहा है, जो पूजा पाठ के लिए बेहद शुभ है। परंतु इस दिन कुछ खास बातों का भी ध्यान रखा जाता है ताकि देवी की कृपा जीवन पर बनी रहें। ऐसे में आइए जानते हैं कि वसंत पंचमी के दिन क्या करें और क्या न करें।