Basant Panchami 2025 Bhog: हर साल वसंत पंचमी के पर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन घर, मंदिर, धार्मिक स्थलों से लेकर स्कूल कॉलेजों में सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन किया जाता है। मान्यता है कि वसंत पंचमी पर देवी सरस्वती प्रकट हुई थीं, इसलिए इस तिथि पर विधि-विधान से उनकी पूजा की जाती है। भारत में इसे वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक माना जाता है। कहते हैं कि अगर सच्चे भाव से वसंत पंचमी पर संगीत की देवी मां सरस्वती की उपासना की जाए तो साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है, साथ ही उसकी बुद्धि का भी विकास होता है। इस वर्ष 2 फरवरी 2025 को वसंत पंचमी मनाई जा रही है। ज्योतिषियों की मानें तो इस तिथि पर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र और शिव व सिद्ध योग का निर्माण हो रहा है, इस संयोग में देवी सरस्वती को कुछ चीजों का भोग लगाने से वह प्रसन्न हो सकती हैं, और करियर संबंधी बाधाएं दूर कर सकती हैं। ऐसे में आइए ज्ञान की देवी मां सरस्वती के प्रिय भोग के बारे में जानते हैं।