Basant Panchami 2024 Quotes in Hindi for Students: 14 फरवरी यानी आज वसंत पंचमी का पर्व है। यह पर्व छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। वसंत पंचमी के दिन ज्ञान, विद्या, संगीत और कला की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। मां सरस्वती की कृपा से ही व्यक्ति को विद्या और ज्ञान की प्राप्ति होती है। विद्या हर व्यक्ति के लिए सबसे अधिक महत्व रखती है। यही वजह है कि वसंत पंचमी के दिन लोग मां सरस्वती की पूजा करते हैं। साथ ही इस दिन स्कूलों में सरस्वती पूजा का आयोजन किया जाता है। इस दिन मां सरस्वती का पूजन करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। वसंत पंचमी का दिन विद्यार्थियों के लिए खास होता है, इसलिए यहां कुछ अनमोल विचार दिए जा रहे हैं, जो छात्रों को पढ़ाई के लिए नई प्रेरणा देंगे...
विद्या में सबसे ज्यादा शक्ति होती है
इससे संसार में सबकुछ हासिल किया जा सकता है।