फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vasant Panchami 2021: वसंत पंचमी पर भूलकर भी न करें ये सात काम काम

Wed, 03 Feb 2021 07:01 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
वसंत पंचमी 2021 - फोटो : अमर उजाला
वसंत पंचमी 16 फरवरी को है। यह पर्व हर साल माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन मां सरस्वती का प्राकट्य हुआ था। इसलिए इस दिन मां सरस्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है। शास्त्रों के अनुसार, वसंत पंचमी के दिन कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, ये बातें इस प्रकार हैं.. 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
वसंत पंचमी 2021 - फोटो : अमर उजाला
धार्मिक दृष्टि से वसंत पंचमी का पर्व बेहद ही महत्व है। यह पर्व ज्ञान और सुरों की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। इसलिए वसंत पंचमी के दिन बिना स्नान किए भोजन नहीं करना चाहिए, संभव हो तो इस दिन मां सरस्वती के लिए व्रत रखें। 
विज्ञापन

3 of 8
वसंत पंचमी 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
वसंत पंचमी के दिन पीले रंग का विशेष महत्व है। यह रंग मां सरस्वती को प्रिय है। इसलिए इस दिन विद्या की देवी को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें। वसंत पंचमी के दिन रंग-बिरंगे कपड़े नहीं पहनने चाहिए, बल्कि पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। 

4 of 8
वसंत पंचमी 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
शास्त्रों के अनुसार, वसंत पंचमी को सभी शुभ कार्यों के लिए अत्यंत शुभ मुहूर्त माना गया है। इस पावन दिन के अवसर पर प्रकृति में बसंत ऋतु का सुंदर और नवीन वातावरण छा जाता है। इसलिए आज के दिन पेड़ पौधों को भूलकर भी नहीं काटना चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 8
वसंत पंचमी 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
मां सरस्वती ज्ञान और विद्या की देवी हैं। इस कारण शास्त्रों में वसंत पंचमी को विद्यारंभ एवं अन्य प्रकार के मांगलिक कार्यों के लिए अत्यंत शुभ मुहूर्त माना गया है। माना जाता है कि वसंत पंचमी के दिन किसी को अपशब्द नहीं बोलना चाहिए। 
विज्ञापन

6 of 8
वसंत पंचमी 2021 - फोटो : SELF
वसंत पंचमी के पावन दिन अपने मन में किसी व्यक्ति के लिए बुरे विचार न लाएं। बल्कि अपने मन में मां सरस्वती का ध्यान लगाएं। मां सरस्वती के ध्यान से आपको वीणा वादिनी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।  
विज्ञापन

7 of 8
वसंत पंचमी 2021 - फोटो : अमर उजाला
ज्ञान के बिना व्यक्ति का जीवन अंधकारमय होता है और मां सरस्वती ज्ञान की देवी हैं। इस दिन मां सरस्वती की विधि-विधान से पूजा होती है। इसलिए इस दिन जातकों को सात्विक जीवन व्यतीत करना चाहिए और मांस-मदिरा के सेवन से दूर रहना चाहिए।
विज्ञापन

8 of 8
वसंत पंचमी पर प्राचीन केशवदेव मंदिर में सजावट - फोटो : अमर उजाला
वसंत पंचमी के पावन दिन शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए, बल्कि ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए और ना ही इस प्रकार के भाव मन में लाना चाहिए।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें