फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basant Panchami 2021: बसंत पंचमी के दिन गलती से भी न करें ये पांच काम, जान लें नियम

Fri, 12 Feb 2021 12:13 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बसंत पंचमी 2021 - फोटो : अमर उजाला
Basant Panchami 2021: 16 फरवरी को बसंत पंचमी का पर्व है। यह त्योहार प्रति वर्ष माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती का प्राकट्य हुआ था। इस कारण बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की विधि विधान से पूजा की जाती है। शास्त्रों के अनुसार, बसंत पंचमी के पावन दिन पर कुछ विशेष बातों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं बसंत के दिन किन बातों का पालन करना चाहिए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
बसंत पंचमी 2021 - फोटो : अमर उजाला
रंग-बिरंगे कपड़े न पहनें
बसंत पंचमी के दिन रंग-बिरंगे कपड़े नहीं पहनने चाहिए, बल्कि पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। बसंत पंचमी के दिन पीले रंग का विशेष महत्व है। यह रंग मां सरस्वती को प्रिय है। इसलिए इस दिन विद्या की देवी को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें। 
विज्ञापन

3 of 6
बसंत पंचमी 2021 - फोटो : अमर उजाला
गलती से भी नहीं काटें पेड़-पौधे
बसंत पंचमी के दिन पेड़ पौधों को भूलकर भी नहीं काटना चाहिए। दरअसल, यह पर्व प्रकृति में परिवर्तन का संकेत माना जाता है। इस दिन प्रकृति में बसंत ऋतु का सुंदर और नवीन वातावरण पूरी प्रकृति में छा जाता है। 

4 of 6
बसंत पंचमी 2021 - फोटो : अमर उजाला
बिना स्नान किए भोजन न करें
बसंत पंचमी के दिन बिना स्नान किए भोजन नहीं करना चाहिए, संभव हो तो इस दिन मां सरस्वती के लिए व्रत रखें। धार्मिक दृष्टि से बसंत पंचमी का पर्व बेहद ही महत्व है। यह पर्व ज्ञान और सुरों की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। 
विज्ञापन

5 of 6
बसंत पंचमी 2021 - फोटो : अमर उजाला
मन में न लाएं किसी के प्रति बुरे विचार
शास्त्रों में बसंत पंचमी को विद्यारंभ एवं अन्य प्रकार के मांगलिक कार्यों के लिए अत्यंत शुभ मुहूर्त माना गया है। बसंत पंचमी के दिन किसी को अपशब्द नहीं बोलना चाहिए और ना ही किसी के प्रति मन में बुरे विचार लाने चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बसंत पंचमी 2021 - फोटो : अमर उजाला
मांस-मदिरा से रहें दूर
बसंत पंचमी के दिन जातकों को सात्विक जीवन व्यतीत करना चाहिए और मांस-मदिरा के सेवन से दूर रहना चाहिए।  साथ ही इस दिन शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए, बल्कि ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें