फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bada Mangal 2026: आज शाम आखिरी बड़ा मंगल पर जरूर करें ये पांच उपाय, हनुमान जी पूरी करेंगे हर एक इच्छा

Tue, 23 Jun 2026 10:10 AM IST
Vinod Shukla धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Bada Mangal 2026: आज 23 जून को ज्येष्ठ माह का बड़ा मंगल है। हनुमानजी की कृपा पाने के लिए बड़ा मंगल पर कई तरह के उपाय बहुत ही कारगर साबित होते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
आखिरी बड़ा मंगल पर हनुमानजी को लगाएं उनके ये प्रिय भोग, पूरी होंगी मनोकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
हिंदू धर्म में बुढ़वा मंगल का विशेष महत्व होता है, जो हर वर्ष ज्येष माह में पड़ने वाले हर मंगलवार को कहा जाता है। आज यानी 23 जून 2026 को ज्येष्ठ माह का 8वां और आखिरी बड़ा मंगल है। हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले मंगलवार को बहुत ही शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो भी ज्येष्ठ मंगल को हनुमान जी विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना करता है उसकी हर एक मनोकामना जरूर पूरी होती है। इस वर्ष अधिकमास के चलते पूरे 8 मंगल पड़े और पहला ज्येष्ठ मंगल 5 मई को था। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ माह के मंगलवार को ही हनुमान जी की पहली बार मुलाकात प्रभु राम से हुई थी। हनुमान जी ने भगवान राम को परखने के लिए एक बूढ़े संत का रूप का धारण किया था, जिसके कारण इस दिन को बुढ़वा मंगल कहा जाता है। ऐसे में साल के आखिरी बड़ा मंगल में हनुमान जी की विशेष कृपा पाने के लिए कुछ उपाय जरूर करना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 6
बड़ा मंगल - फोटो : अमर उजाला
बड़ा मंगल का महत्व और उपाय
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल के दिन हनुमान जी की विधि-विधान के साथ पूजा करने से शनिदोष, मंगल दोष,  कालसर्प दोष समेत दूसरी तमाम तरह की बाधाएं दूर होती हैं। इसके अलावा इस दिन हनुमान की आराधना करने और कुछ उपाय से जीवन में सुख, शांति और उन्नति के अवसरों की प्राप्ति होती है। आइए जानते है आखिरी बड़ा मंगल पर कौन-कौन से उपाय करना शुभ लाभकारी माना जाता है। 
विज्ञापन

3 of 6
मंगलवार हनुमान जी का दिन - फोटो : Adobe Stock
हनुमान जी को चमेली का तेल और सिंदूर का चोल चढ़ाएं
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल बहुत ही प्रिय होता है। ऐसे में आज शाम अपने घर के पास स्थित किसी हनुमान जाकर उनके दर्शन करें और उन्हें चमेली का तेल और सिंदूर अर्पित करें। इससे हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और कुंडली में मंगल संबंधित दोष से मुक्ति मिल जाती है। वहीं जीवन से शत्रुओं का भय समाप्त हो जाता है। 

Last Bada Mangal 2026: साल का आखिरी बड़ा मंगल आज, अपनी राशि अनुसार हनुमान जी को चढ़ाएं ये चीजें

4 of 6
मंगलवार हनुमान जी का दिन - फोटो : Adobe Stock
हनुमान जी को अर्पित करें पीपल के पत्तों पर राम नाम की माला
हनुमान जी जल्द प्रसन्न होने वाले देवता हैं और जो राम नाम का जप करता है उनके ऊपर हनुमान जी जल्द प्रसन्न होते हैं। ऐसे में आज बड़ा मंगल पर सुबह स्नान के बाद 11 पीपल के पत्तों को तोड़ें और उसके ऊपर कुमकुम से श्रीराम लिखे। फिर इन पत्तों की माला बनाकर हनुमान जी अर्पित करें। इस उपाय से जीवन में धन से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
हनुमान जी का दिन मंगलवार - फोटो : Adobe stock
बूंदी के लड्डू का भोग और बंदरों को चने खिलाएं
हनुमान जी बेसन और बूंदी का भोग बहुत ही प्रिय होता है। ऐसे में आज हनुमान जी के दर्शन करने के बाद उनके भोग में बूंदी जरूर अर्पित करें। फिर इस बूंदी को प्रसाद के रूप में बांट दें। इसके अलावा बंदरों को केला और चना भी खिलाएं। इस उपाय से मानसिक तनाव और सेहत संबंधी दिक्कतें दूर होती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लेटे हनुमान जी का मंदिर - फोटो : instagram
सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ
ज्येष्ठ माह के आखिरी बड़ा मंगल को हनुमान जी की कृपा पाने के लिए घर या फिर मंदिर में सुंदरकांड या फिर हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें। इससे घर में फैली नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। 

राम रक्षा स्तोत्र का पाठ और दान
ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़ा मंगल को राम रक्षा स्तोत्र का पाठ अवश्य करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो व्यक्ति भगवान श्रीराम के नाम का जाप करता है उनके ऊपर हनुमान जी जल्द प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा आज बड़ा मंगल पर जरूरतमंदों को लाल कपड़े, लाल मिठाई, मसूर की दाल और तांबे बर्तनों का दान करना चाहिए।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें